फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tractor hits e-scooty, person dies after falling under tire

Hisar News: ट्रैक्टर ने ई-स्कूटी को मारी टक्कर, टायर के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Tractor hits e-scooty, person dies after falling under tire
हिसार। चंडीगढ़ हाईवे पर लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के नए कैंपस के सामने मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅली ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी के पीछे बैठे 47 वर्षीय बहबलपुर निवासी विजय की ट्राॅली के टायर के नीचे आने से मौत हो गई। जबकि बाड़ो पट्टी निवासी रिक्की घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घायल रिक्की के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में बाड़ो पट्टी गांव के रिक्की ने बताया कि वह पशुधन फार्म में कौशल निगम के तहत मैकेनिक के पद पर कार्यरत है। बहबलपुर निवासी विजय वहां पर चालक के पद पर कार्यरत था। मंगलवार सुबह दोनों गांव से ई-स्कूटी पर ड्यूटी पर जा रहे थे। लुवास के नए कैंपस के सामने पहुंचे ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दौरान विजय सड़क पर जा गिरा और ट्राॅली का टायर उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल रिक्की को राहगीर की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed