फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tractor hit CIA's car carrying Pardi gang's henchman, five injured

पारदी गैंग के गुर्गे को पकड़कर ला रही सीआईए की गाड़ी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पांच जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tractor hit CIA's car carrying Pardi gang's henchman, five injured
पारदी गैंग के गुर्गे को पकड़कर ला रही सीआईए की गाड़ी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पांच जख्मी
विज्ञापन

- रामायण टोल के पास सुबह करीब सवा चार बजे हुआ हादसा
फोटो : 80, 81, 82, 25, 26, 27, 28, 30
- 40 तोला सोना व एक लाख रुपये चोरी के मामले में एमपी के गिरोह के कुलदीप को दिल्ली से गिरफ्तार कर हिसार ला रही थी सीआईए
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। रामायण टोल के पास रविवार सुबह करीब सवा चार बजे गाजर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की सीआईए की गाड़ी से टक्कर हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जबकि सीआईए की गाड़ी आगे से पूरी तरह क्षतिग्र्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल कांस्टेबल अनिल की शिकायत पर हांसी सदर थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
हादसे में घायल कांस्टेबल संदीप ने बताया कि वह शनिवार को दिल्ली के मंगोलपुर स्थित जलेबी चौक में बनी झुग्गियों में 40 तोला सोना और एक लाख रुपये चोरी करने के आरोपी को पकड़ने गए थे। सीआईए टीम रविवार अलसुबह एमपी के पारदी गिरोह के गुर्गे कुलदीप को पकड़कर हिसार ला रही थी। रामायण टोल से थोड़ा पहले सुबह करीब सवा चार बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सीआईए की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में गाजर से भरी ट्रॉली पलट गई, जबकि सीआईए की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इसके बाद संदीप ने सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन को फोन किया। बाद में एंबुलेंस की मदद से अभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही डीआईजी बलवान सिंह राणा अस्पताल में दाखिल पुलिस कर्मियों का हाल जानने पहुंचे और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

हादसे में हुए घायल : हादसे में गाड़ी चालक कांस्टेबल अनिल, हेडकांस्टेबल रमेश गोदारा, ईएचसी ईश्वर, कांस्टेबल संदीप के अलावा आरोपी कुलदीप घायल हो गए। हेड कांस्टेबल रमेश गोदारा को हाथ, टांग व छाती में चोट पहुंची। ईएचसी ईश्वर को सिर में जबकि आरोपी कुलदीप को गर्दन के पास चोट आई, इन तीनों की हालत गंभीर है। इनका सपरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, हेड कांस्टेबल रमेश गोदारा व गाड़ी चालक कांस्टेबल अनिल सीएमसी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल हैं। कांस्टेबल अनिल के कूल्हे व टांग में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे निजी गाड़ी में आ रहा अन्य स्टाफ : सीआईए की गाड़ी के पीछे सीआईए में तैनात एएसआई धर्मपाल, एएसआई इंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल बलदेव, हेड कांस्टेबल शमशेर व कांस्टेबल हनुमान भी एएसआई इंद्र सिंह की निजी गाड़ी में दिल्ली से ही वापस आ रहे थे। दोनों गाड़ियों में करीब पांच किलोमीटर की दूरी थी।

आरोपी का खुलासा : साथी कुरुक्षेत्र में आयोजित गीता जयंती महोत्सव में देंगे चोरी की वारदात को अंजाम
सिविल लाइन थाने में 10 सितंबर को दर्ज चोरी के मामले में आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार किया था। मामले के संबंध में सेक्टर 16-17 निवासी नेहा बिश्नोई ने शिकायत दर्ज कराई थी। नेहा ने बताया था कि घर से 40 तोले सोने के आभूषण, एक लाख रुपये चोरी हुए थे। जांच में पता चला कि आरोपी मध्यप्रदेश की पारदी गिरोह से जुड़ा है। इसकी शनाख्त सीसीटीवी से हुई थी। उल्लेखनीय है कि पारदी गैंग ने हिसार में पहले भी कई वारदात की हैं। पूछताछ में कुलदीप ने बताया था कि उसके अन्य साथी कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव में चोरी की वारदात को अंजाम देने गए हैं। अब हिसार सीआईए कुरुक्षेत्र में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देगी।
गाड़ी चालक की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में हांसी पुलिस जांच कर रही है। - एएसआई इंद्र सिंह, सीआईए, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed