फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   tornado, tornado in Hisar, tornado damage electricity pol, Hisar, Haryana

अंधड़ ने गिराए 1125 पोल, बिजली गुल, लोग परेशान

Tue, 31 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Tue, 31 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
 tornado,  tornado in Hisar,  tornado damage electricity pol, Hisar, Haryana
अंधड़ ने गिराए पोल - फोटो : bureau

 दो दिन लगातार आए तेज अंधड़ के कारण हिसार सर्कल में 1125 पोल और 42 ट्रांसफार्मर गिरने से बिजली बाधित रही। हिसार शहर में रविवार व सोमवार को सुबह आए तेज अंधड़ से करीब 10 घंटे बिजली गुल रही। सर्कल में देर शाम तक सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह सामान्य स्थिति होने में एक से दो दिन का और समय लग सकता है। गई गांवों में तो रविवार रात से सोमवार रात तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हो पाई। तेज अंधड़ ने फिर बिजली निगम को करीब 75 लाख का फटका लगा दिया है। इससे पहले पिछले सप्ताह आए तेज अंधड़ में बिजली निगम को करीब डेढ़ करोड़ रुपये बिजली व्यवस्था सुचारु करने में लगे थे। अभीतक पहले आए अंधड़ से आई लाइनों में फॉल्ट को ही बिजली निगम कई गांवों में स्थायी रूप में सुचारु नहीं कर पाया था। वहीं इस तेज अंधड़ ने निगम को एक और झटका दे दिया। आम लोगों को बिजली गुल होने से भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


220 बीबीएमबी में आया फॉल्ट
तेज अंधड़ व बारिश के कारण 220 बीबीएमबी की मेन लाइन में फॉल्ट आ गया। इसके कारण शहर की कई कॉलोनियों में देर रात को बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बिजली निगम के टेक्निकल विंग ने 220 बीबीएमबी से जुड़े शहर के पांच फीडर जिनमें सेंट्रल जेल, मधुबन, बैंक कॉलोनी, कैमरी रोड, एचएयू एसेंशियल फीडर को 132 केवी आर्य नगर फीडर से जोड़ दिया। रोटेेशन वाइज इन फीडरों को बिजली सप्लाई दी गई।
विज्ञापन


कई जगह देररात तक दुरुस्त नहीं हो पाई लाइनें
बिजली की तारों पर पेड़ गिरने से सप्लाई देने वाले तीनों पावरहाउस राजगढ़ रोड, 220 बीबीएमबी व आर्य नगर 132 केवी की मेन लाइन में फॉल्ट आ गया था। रविवार रात को शहर के अधिकतर एरिया में तकरीबन 10 घंटे बिजली बाधित रही। इसके अलावा कई कॉलोनियों में तो 15 से 18 घंटे बिजली गुल रही। कई गांवों में तो 24-24 घंटे बिजली बाधित रही। हांसी एरिया के कई गांवों में तो सोमवार देर रात तक बिजली लाइनें दुरुस्त नहीं हो पाई, जिसके कारण उन्हें अंधेरे में रात गुजरानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में 48 घंटे बाद आई बिजली
शहर के कुछ क्षेत्रों में शनिवार शाम को आए अंधड़ के कारण 48 घंटे बाद बिजली आई। इस कारण इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। आर्य नगर 132 केवी स्टेशन से शनिवार शाम को आए अंधड़ के कारण कैमरी रोड स्थित कॉलोनियों, अमरदीप कॉलोनी, शास्त्री नगर, उमेद विहार, आजाद नगर, माल एन्क्लेव, गणेश नगर, गीता कॉलोनी, ऋषि नगर, आजाद नगर के साथ-साथ गंगवा गांव में भी 48 घंटे बाद सोमवार शाम 4 बजे के करीब बिजली आई।

यहां लगे पावर कट
220 बीबीएमबी जिंदल मैटल लाइन में फॉल्ट के चलते सोमवार को अर्बन एस्टेट, मॉडल टाउन, डीसी कॉलोनी, एमसी कॉलोनी में पूरा दिन बिजली के कट लगते रहे। वहीं रविवार रात 12.30 बजे सेक्टर 13 केवी सब स्टेशन की मेन लाइन ब्रेक डाउन होने से मॉडल टाउन एक्सटेंशन, सेक्टर 13, सेक्टर 16-17 में गई बिजली सोमवार शाम तक सुचारु हो पाई। मिलगेट एरिया, 12 क्वार्टर क्षेत्र में योग नगर, भगत सिंह नगर, भारत नगर, सब्जी मंडी, सैनियान मोहल्ला, इंदिरा कॉलोनी, गांधी डेयरी कॉलोनी, डोगरान मोहल्ला, पारिजात चौक, मधुबन चौक, जयदेव की ढाणी, रेलवे रोड, रामपुरा मोहल्ला, पटेल नगर, न्यू सेंटर जेल, एचएयू ओल्ड, डिफेंस कॉलोनी, ऑल इंडिया रेडियो, लघु सचिवालय, महावीर स्टेडियम आदि क्षेत्रों में सोमवार को लोड बढ़ने के कारण पूरा दिन बिजली के कट लगते रहे। शहर में फीडर बदल कर बिजली को सुचारू करने की बिजली कर्मचारी लगातार कोशिश करते रहे।

बिजली निगम को नुकसान
हिसार सर्कल में अंधड़ के कारण 1125 खंभे ढह गए तथा 42 ट्रांसफार्मरों के गिरने के कारण 75 लाख रुपये की राशि का नुकसान उठाना पड़ा। वही पिछले सोमवार को भी हिसार सर्कल में करीब 1500 खंभे व 29 ट्रांसफार्मर ढह गए थे, जिस कारण बिजली निगम को तकरीबन 1 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

हांसी में गिरे सबसे अधिक पोल
सर्कल में बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। अकेले हांसी डिविजन में अंधड़ के कारण 650 खंभे तथा 11 ट्रांसफार्मर ढह गए। हिसार डिविजन में 170, फतेहाबाद में 150, टोहाना में 148 खंभे व 5 ट्रांसफार्मर गिर पड़े। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह आए अंधड़ के कारण भी हिसार सर्कल में 1500 के करीब खंभे ढह गए थे।


खराब मौसम के कारण बिजली निगम को काफी नुकसान पहुंचा है। शहर में सभी क्षेत्रों में बिजली को सुचारु करने में एक-दो दिन का और समय लग सकता है। सर्कल में सवा 11 सौ से अधिक पोल व 42 से अधिक ट्रांसफार्मर गिर गए हैं।
- डीएल हंसू, एसई, ऑपरेशन सर्कल, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed