फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Torn uniform after scuffle with ESI

Hisar News: ईएसआई से हाथापाई कर फाड़ी वर्दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Torn uniform after scuffle with ESI
उकलाना। सुरेवाला चौक पर सोमवार सुबह ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ कैंटर चालक ने हाथापाई व वर्दी फाड़ दी। पुलिसकर्मी की शिकायत पर कैंटर चालक और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी की पुलिस चौकी इंचार्ज को दी शिकायत में ईएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह सुरेवाला चौक नाका पर बतौर इंचार्ज तैनात है। सोमवार को वह सिपाही कुलदीप सिंह के साथ नाके पर तैनात थे। इस दौरान नाका से बरवाला रोड की तरफ एक कैंटर व ट्रक में टक्कर हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। वहां दौलतपुर निवासी कैंटर चालक मंगल मिला। लोगों की सहायता से कैंटर को रोड से हटाकर किनारे पर करवाया गया और नाके पर लौट आए। करीब डेढ़ घंटे बाद कैंटर चालक मंगल अपनी मां बीरमती के साथ आया और हाथापाई करने लगा। ईएसआई का आरोप है कि कैंटर चालक व उसकी मां ने वर्दी फाड़ दी और ट्रक चालक को भगाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed