फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Toll free for three hours

Hisar News: शुल्क लेने पर गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन, तीन घंटे तक किया टोल फ्री

Sun, 02 Mar 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 02 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Toll free for three hours
हांसी रामायण टोल प्लाजा पर किसानों से बात करते हुए टोल प्रबंधक विजय शर्मा।
हांसी। रामायण टोल प्लाजा पर किसान कार्ड दिखाने पर वाहनों का प्रवेश निशुल्क न करने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन व नारेबाजी की। इस दौरान तीन घंटे तक टोल प्लाजा को टोल फ्री रखा। जिससे बिना शुल्क दिए वाहन वहां से गुजरते रहे।
विज्ञापन

टोल प्रबंधक के माफी मांगने पर किसान शांत हुए। विवाद का कारण एक वाहन चालक के पास किसान कार्ड दिखाने के बाद भी शुल्क लेने का वायरल वीडियो था।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रधान रवि आजाद ने बताया कि रामायण टोल प्लाजा के प्रबंधक व कर्मचारियों ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर उनका नाम लेकर एक वीडियो वायरल किया था। जिसमें वाहन चालक के पास किसान संगठन का कार्ड था। वीडियो में टोल कर्मचारी कह रहे थे कि यह किसान यूनियन का कार्ड रवि आजाद ने रुपये लेकर बनाया है। रवि आजाद ने बताया कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

इस दौरान किसान संगठन, खापों व किसानों की 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने फैसला लिया कि टोल मैनेजर सार्वजनिक रूप से किसानों से माफी मांगे। साथ ही किसान संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं व किसानों के कार्ड टोल प्लाजा पर मान्य होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्रबंधक विजय शर्मा ने किसानों से धरने पर आकर माफी मांगी। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। धरने पर भारतीय किसान यूनियन मांगेराम मलिक के प्रधान रणबीर सिंह मलिक, भारतीय किसान नौजवान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष दशरथ मलिक, विकास सीसर, राजेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed