{"_id":"67e997fbf80f8636cc0f2507","slug":"today-is-the-last-day-to-pay-property-tax-without-interest-hisar-news-c-21-hsr1005-595273-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिना ब्याज प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिना ब्याज प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
रविवार को नगर निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पहुंचे लोग।
हिसार। बिना ब्याज के प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने का आज अंतिम दिन है। कल मौजूदा वित्त वर्ष खत्म हो जाएगा। इसके बाद प्रॉपर्टी टैक्स भरने पर 18 प्रतिशत ब्याज भी चुकाना पड़ेगा। वहीं टैक्स जमा करवाने के लिए रविवार को भी नगर निगम कार्यालय खुला रहा।
इस दौरान काफी संख्या में लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पहुंचे। बता दें कि मौजूदा वित्त वर्ष के लिए नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स का 25 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। प्रॉपर्टी टैक्स निगम की आय का मुख्य स्रोत है।
नगर निगम कार्यालय में रविवार को करीब 80 लोग प्रॉपर्टी टैक्स करवाने पहुंचे। इन लोगों ने करीब 2.70 लाख रुपये टैक्स जमा करवाया। इससे पहले शनिवार को करीब 140 लोगों ने 9.50 लाख रुपये टैक्स जमा करवाया था। टैक्स जमा करवाने के लिए नगर निगम की तरफ से तीन काउंटर बनाए गए हैं। अभी तक निगम के खाते में करीब 20.75 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स आया है।