फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Today, GJU football team will clash with Pune University in the semi-finals.

Hisar News: आज सेमीफाइनल में जीजेयू की फुटबाल टीम की पुणे विश्वविद्यालय से होगी भिंड़त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Today, GJU football team will clash with Pune University in the semi-finals.
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।
हिसार। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेल के तहत तमिलनाडु के अन्नामलाई विश्वविद्यालय में 20 से 25 फरवरी तक चलने वाली इंटर यूनिवर्सिटी महिला फुटबाल प्रतियोगिता में गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम की प्रबंधक डॉ. स्वीटी ने बताया कि सेमीफाइनल में टीम का सामना मंगलवार को पुणे विश्वविद्यालय से होगा।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को क्वार्टर फाइनल में खेले गए एक मैच में इस टीम ने गुरु नानक देव विवि अमृतसर को 2-1 से हराया। इसमें किरन और विपांशी ने एक-एक गोल किया था। टीम ने अंतिम लीग मैच में रविवार को रांची विवि को 2-1 से हराया था। इसमें से एक गोल कप्तान अंजू और दूसरा गोल किरन ने किया था। इससे पहले विवि की टीम ने मुंबई विवि की टीम को हराया था जबकि मेजबान अन्नामलाई विवि के साथ 2-2 गोल के साथ मैच ड्रॉ हो गया था।
विज्ञापन


इस टीम की कप्तान अंजू और विनोद लॉयल कोच हैं। मैच जीतने पर जीजेयू के कुलपति नरसीराम बिश्नोई, खेल निदेशक एसबी लूथरा, जाट कॉलेज के प्राचार्य सुरेंद्र बाजिया, खेल विभागाध्यक्ष डॉ. महेश ख्यालिया, सिरसा के डीएसओ जगदीश श्योराण, डॉ. सुशील लेघा, अश्विनी, परीक्षित आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed