फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   To lay the foundation of the welcome gate, digging has to be done up to 16 feet, water came out only at 9 feet.

Hisar News: स्वागत द्वार की नींव डालने के लिए 16 फुट तक करनी है खोदाई, 9 फुट पर ही निकला पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
To lay the foundation of the welcome gate, digging has to be done up to 16 feet, water came out only at 9 feet.
कैंट के पास बनने वाले स्वागत द्वार के लिए खोदा गड्ढा। 
हिसार। शहर के पहले स्वागत द्वार के निर्माण व टाउन पार्क के सुंदरीकरण का काम शुरू हो गया है। स्वागत द्वार की नींव डालने के लिए 16 फुट तक खोदाई की जानी है, लेकिन 9 फुट पर ही पानी मिलने से काम में अड़चन आ गई है। अब पहले इतनी गहराई तक पानी निकालना पड़ेगा। वहीं टाउन पार्क में लोगों की आवाजाही बंद करने के लिए पार्क के गेट पर नोटिस पर चस्पा दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि नगर निगम की तरफ से टाउन पार्क का सुंदरीकरण किया जा रहा है, जिस पर 8 करोड़ 80 लाख 63 हजार रुपये खर्च आने का अनुमान है। पंचभूत थीम पर इसका निर्माण किया जाएगा। वहीं 3 करोड़ 40 लाख 93 हजार रुपये की लागत से कैंट के पास नेशनल हाईवे पर वेलकम गेट बनाया जाएगा।
विज्ञापन


भूमिगत पानी निकालने के लिए लगाए दो ट्यूबवेल

वेलकम गेट के लिए जैसे ही खोदाई शुरू की गई तो 9 फुट पर ही भूमिगत पानी मिल गया। चूंकि खोदाई 16 फुट तक की जानी है तो पहले उस लेवल तक पानी निकालना पड़ेगा। इसके बाद 12 फुट पर नींव डाली जाएगी। पानी निकालने के लिए मौके पर दो ट्यूबवेल लगाए गए हैं। दोनों तरफ की नींव भरने के बाद इन पर पिलर का निर्माण किया जाएगा। इन पिलर पर अशोक चक्र रखा जाएगा। उस दौरान हाईवे पर वाहनों के आवागमन में बाधा न आए, इसके लिए टुकड़ों में इसे रखा जाएगा। इस गेट की ऊंचाई 29 फुट व चौड़ाई 120 फुट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले पार्क में झील की बनेगी चहारदीवारी
उधर, टाउन पार्क के सुंदरीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। फिलहाल पार्क के पीछे के गेट को तोड़ दिया गया है। एक-दो दिनों में मुख्य गेट को भी तोड़ दिया जाएगा। पार्क में लोगों की आवाजाही को बंद करने के लिए गेट पर नोटिस भी चस्पा दिया गया है। हालांकि बावजूद इसके लोग पार्क में आ रहे हैं। सबसे पहले पार्क में झील की चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। झील के बीच में आईलैंड भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य गेट भी बनाना शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद गार्डनिंग का काम किया जाएगा। सबसे आखिर में ग्लास टेरेस व धातु के पेड़ की मूर्ति का कार्य किया जाएगा।

कैंट के पास बनने वाले स्वागत द्वार के लिए खोदा गड्ढा। 

कैंट के पास बनने वाले स्वागत द्वार के लिए खोदा गड्ढा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed