{"_id":"638cd8753049d66eda482087","slug":"to-get-relief-from-waterlogging-drainage-line-will-be-laid-in-the-colonies-at-a-cost-of-175-crores-hisar-news-hsr6488300105","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जलभराव से राहत दिलाने के लिए 175 करोड़ की लागत से कॉलोनियों में बिछाई जाएगी ड्रेनेज लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जलभराव से राहत दिलाने के लिए 175 करोड़ की लागत से कॉलोनियों में बिछाई जाएगी ड्रेनेज लाइन
विज्ञापन
हिसार। बारिश के बाद शहर में होने वाले जलभराव से लोगों को राहत दिलाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने 175 करोड़ रुपये की लागत से कॉलोनियों में ड्रेनेज लाइन बिछाने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने इसकी विस्तृत कार्य योजना (डीपीआर) तैयार की है। हालांकि विभाग ने तीसरी बार इसे संशोधित किया है। अब डीपीआर को 15 दिसंबर को नगर निगम के साथ होने वाली बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान डीपीआर को लेकर पार्षदों के सुझाव मांगे जाएंगे।
बता दें कि शहर में काफी कॉलोनियां ऐसी हैं, जहां बारिश के पानी की निकासी के लिए अलग से ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं है। इस कारण से उन एरिया में जलभराव की समस्या रहती है। इन दिनों में कई कॉलोनियों में हालात चिंताजनक हो जाते हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ने इन कॉलोनियों में ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने का फैसला किया है।
प्रोजेक्ट की लागत 62 से बढ़कर 175 करोड़ हुई
विभाग ने शुरुआत में जो डीपीआर तैयार की थी, उसके अनुसार इस प्रोजेक्ट पर 62 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान लगाया गया था, मगर पार्षदों की मांग पर इसमें संशोधन किया गया, जिसके बाद इसकी लागत बढ़कर 75 करोड़ रुपये हो गई। इसके बाद दोबारा इसमें संशोधन किया गया, जिससे लागत 88 करोड़ हो गई। यही नहीं विभाग ने अब तीसरी बार संशोधन कर प्रोजेक्ट की लागत 175 करोड़ रुपये हो गई है। 15 दिसंबर को पार्षदों के साथ होने वाली बैठक में अगर पार्षद इसमें और एरिया जोड़ने की मांग करते हैं तो लागत और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
आगे की प्रक्रिया : अगर डीपीआर में कोई बदलाव नहीं होता है तो इसे एसई के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। यहां से तकनीकी व प्रशासनिक मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजेंगे। ये दोनों मंजूरी मिलने के बाद इसकी डीएनआईटी तैयार की जाएगी। डीएनआईटी मंजूर होने के बाद इसका टेंडर लगाया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद इस काम को पूरा होने में कम से कम दो साल का समय लगेगा।
यहां-यहां बिछाई जाएगी ड्रेनेज लाइन
1. आजाद नगर : इस एरिया में ड्रेनेज लाइन बिछाने पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्चा आने की उम्मीद है। यहां से बारिश का पानी ड्रेनेज सिस्टम के जरिये गंगवा स्थित एसटीपी तक लाया जाएगा और यहां पंपिंग स्टेशन के माध्यम से देवां ड्रेन में डाला जाएगा।
2. कैमरी रोड : इस एरिया में बरसाती निकासी लाइन बिछाने पर करीब 26.77 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां से पानी कैमरी गांव में बने एसटीपी में ले जाया जाएगा, जहां इसे हिसार मल्टीपर्पज ड्रेन में डाला जाएगा।
3. सूर्य नगर : इस एरिया में करीब 7.83 करोड़ रुपये से ड्रेनेज लाइन बिछाई जाएगी। यहां से पानी आधार अस्पताल के पास डिस्पोजल तक ले जाया जाएगा, जहां इसे मीरकां ड्रेन में डाला जाएगा।
4. सूरजमल इन्कलेव 1 व 2 : इस एरिया में बरसाती पानी निकासी लाइन बिछाने पर करीब 1.17 करोड़ रुपये खर्च आएगा।
5. मिलगेट स्थित जवाहर नगर : यहां करीब 7.78 करोड़ की लागत से ड्रेनेज लाइन बिछाई जाएगी। इसे मिल गेट रोड पहले डाली गई ड्रेनेज लाइन से जोड़ा जाएगा। इस लाइन के जरिए हिसार ड्रेन में इस पानी को डाला जाएगा।
6. विद्या नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, जैन पार्क पास, एकता पार्क व कैनाल ऑफिस : इन कॉलोनियों में बरसाती पानी के निकासी की व्यवस्था करने में करीब 5.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
7. सैनियान मोहल्ला : इस एरिया में करीब 17.42 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज लाइन बिछाकर बरसाती पानी को बरवाला बाईपास डिस्पोजल तक पहुंचाया जाएगा, जहां इसे हिसार ड्रेन में डाला जाएगा।
8. ऋषि नगर : यहां पहले से बरसाती डिस्पोजल के पैनल बोर्ड को बदला जाएगा, जिस पर करीब 13.10 लाख रुपये खर्च आने की उम्मीद है।
9. औद्योगिक क्षेत्र : यहां करीब 4.05 करोड़ की लागत से बरसाती पानी के निकासी का प्रबंध किया जाएगा। यहां से पानी को आधार अस्पताल के पास बने डिस्पोजल तक ले जाएगा, जहां से इसे मीरकां ड्रेन में डाला जाएगा।
10. मॉडल टाउन : इस एरिया में ड्रेनेज लाइन बिछाने पर 85.98 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान लगाया गया है।
11. लघु सचिवालय : लघु सचिवालय से मेजर ड्रेन तक बनी ड्रेन की मरम्मत करवाई जाएगी, जिस पर करीब 4.31 करोड़ रुपये खर्च आएगा।
12. लघु सचिवालय : लघु सचिवालय बरसाती डिस्पोजल को अपग्रेड किया जाएगा। यहां 4 पंप और लगाए जाएंगे, जिस पर करीब 4.44 करोड़ खर्च आएगा।
13. आदर्श नगर व हनुमान कॉलोनी : यहां करीब 22.97 करोड़ की लागत से ड्रेनेज लाइन बिछाई जाएगी। इस पानी सातरोड़ में पहले एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा, जहां इस पानी को मीरकां ड्रेन में डाला जाएगा।
14. सातरोड़ खास : इस एरिया में बरसाती पानी की निकासी के इंतजामों पर करीब 35.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस पानी को भी मीरकां ड्रेन में डाला जाएगा।
15. पुष्पा कांप्लेक्स : पुष्पा कांप्लेक्स के आसपास ड्रेनेज लाइन बिछाई जाएगी, जिस पर करीब 5.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस पानी को एचएसवीपी के डिस्पोजल पर ले जाया जाएगा।
16. नई अनाजमंडी : यहां भी करीब 4.62 करोड़ की लागत से बरसाती निकासी की व्यवस्था की जाएगी। सुंदर नगर, विकास नगर व महेता नगर के पास स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइन बिछाने पर करीब 1.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
175 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई है। अब नगर निगम की बैठक में डीपीआर प्रस्तुत की जाएगी। इस दौरान कोई सुझाव आते हैं तो उनको शामिल किया जाएगा। - संजय दूहन, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग