{"_id":"67c9d700d689bce1c50503d0","slug":"tired-of-his-illness-the-shopkeeper-hanged-himself-at-home-hisar-news-c-21-hsr1007-580126-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बीमारी से तंग आकर दुकानदार ने घर में फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बीमारी से तंग आकर दुकानदार ने घर में फंदा लगाया
Thu, 06 Mar 2025 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
हिसार। पटेल नगर में दुकानदार ने बीमारी से तंग आकर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात के दौरान पत्नी अपने मायके गई हुई थी। पुलिस ने राजकुमार ग्रोवर उर्फ राजू (50) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी को भिवानी से बुलाया गया। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
राजकुमार ग्रोवर उर्फ राजू पटेल नगर में निचले हिस्से में कॉस्मेटिक दुकान चलाता था। दुकान के ऊपर परिवार समेत रहता था। उनकी पत्नी वीणा भिवानी की रहने वाली हैं। उनकी बेटी अनन्या प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। वीरवार को राजकुमार की पत्नी वीणा मायके गई हुई थीं। बेटी स्कूल में पढ़ाने के लिए गई हुई थी। पुलिस के मुताबिक वीणा सुबह 8 बजे गई थी। कुछ घंटे बाद उसने पति को फोन किया। उसके पति ने फोन नहीं उठाया। वह काफी देर तक ट्राई करती रही। बेटी भी उस वक्त कॉलेज में थी। उसने भी फोन नहीं उठाया। इसके बाद वीणा ने पड़ोसियों को फोन किया, जिसमें उनके घर जाकर देखने के लिए कहा।
पड़ोस की एक महिला जब राजू के घर गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दुकानदार को आवाज लगाई, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। तभी उसे बाहर चाबी पड़ी दिखी। उसने उसी से दरवाजा खोला और अंदर गई तो देखा कि राजू पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। महिला घबरा गई। वह तुरंत बाहर आई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद राजू की पत्नी और बेटी को सूचना दी गई। दोपहर 3 बजे पीएलए पुलिस चौकी को फोन कर सूचना दी गई। करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने दुकानदार के शव को पंखे से नीचे उतारा। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में लिखा
राजकुमार की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। राजकुमार ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है। उसने लिखा है कि मैं अपनी बीमारी के चलते परेशान हूं। इसलिए आत्महत्या करने जा रहा हूं। मैं आसपास के दुकानदारों से प्रार्थना करता हूं कि मेरी दुकान का सामान बिकवा देना।