{"_id":"580e581f4f1c1b3924bc2852","slug":"thseel-office-hsiar-mndeep-malik-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में चपरासी संभाल रहा रजिस्ट्री का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में चपरासी संभाल रहा रजिस्ट्री का काम
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hisar
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद भाजपा लोकसभा निगरानी समिति के अध्यक्ष मनदीप मलिक ने शिकायतकर्ता के साथ जाकर मुआयना किया। यहां पता लगा कि रजिस्ट्री का काम क्लर्क की बजाए चपरासी देख रहे हैं। पूरे परिसर में सीसीटीवी भी नहीं मिले।
विज्ञापन
एडवोकेट रोहित धमीजा ने भाजपा लोकसभा निगरानी समिति के अध्यक्ष मनदीप मलिक को तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत दी। रोहित धमीजा ने कहा कि तहसील कार्यालय में उन्होंने 21 अक्तूूबर को रजिस्ट्री कराई थी। रजिस्ट्री स्लिप पर साफ लिखा है कि उसी दिन रजिस्ट्री दे दी जाएगी। 21 को उसे नहीं दी गई। 24 की सुबह तहसील गए तो भी उसे रजिस्ट्री नहीं दी गई। रिश्वत लेने के लिए उसे बार-बार चक्कर लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शिकायत के बाद निगरानी समिति अध्यक्ष मनदीप मलिक, एडवोकेट योगेश सिहाग, बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव अमित सैनी, नवीन धमीजा, विनोद गोयत आम आदमी की तरह हेल्प डेस्क काउंटर पर पहुंचे। यहां काउंटर पर काम कर रहे कर्मचारी संदीप ने बताया कि उनके पास रजिस्ट्री नहीं आई है। इसके बाद इन लोगों ने रजिस्ट्री क्लर्क रवि शर्मा से पूछा। रजिस्ट्री क्लर्क ने कहा कि उनके पास रजिस्ट्री नहीं है। रजिस्ट्री तो चपरासी राजेश के पास होगी। राजेश के बारे में पूछा तो बताया गया कि राजेश तो तहसीलदार के साथ आदमपुर गया है। बाद में तहसीलदार से मोबाइल पर बात कर पूछा गया तो कई दराज व अलमारी खंगालने के बाद रोहित धमीजा की रजिस्ट्री मिली। इसमें तहसीलदार ने एक जगह साइन किए गए थे एक जगह साइन नहीं थे। निगरानी समिति को आधे हस्ताक्षर कर आधे छोड़ने के कारण की जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
हमें कागजों की जांच करनी पड़ती है। कई बार साइन करने के बाद में पता चलता है तो इस कारण हस्ताक्षर छोड़ने पड़ते हैं। रही बात चपरासी के रजिस्ट्री संभालने की तो वह भी ऑफिस का कर्मचारी है। उससे भी कुछ काम लेना होता है। शुक्रवार को मीटिंग के कारण मुुझे जाना पड़ा था। बाद में दो दिन की छुट्टी आ गई।
- हरीश कालरा, तहसीलदार, हिसार
तहसील कार्यालय में रिश्वत लिए जाने की लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। सोमवार को भी ऐसी शिकायत मिली तो हम आम नागरिक की तरह मौके पर गए। वहां के पूरे सिस्टम का मुआयना किया। आधे हस्ताक्षर कर आधे छोड़ना समझ नहीं आया। चपरासी का रजिस्ट्री रखना भी नियमों के उलट है। यहां सीसीटीवी भी नहीं लगे थे। इस बारे में पूरी रिपोर्ट बनाकर निगरानी समिति के कोऑर्डिनेटर दीपक मंगला व सीएम को भेजेंगे।
- मनदीप मलिक, अध्यक्ष, लोकसभा निगरानी समिति भाजपा