फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three youths detained with 37 lakh cash and 20 expensive mobile phones in Hisar

Hisar: 37 लाख नकदी व 20 महंगे मोबाइल फोन के साथ तीन युवक हिरासत में, दिल्ली से मोबाइल बेचकर लौट रहे थे

Wed, 19 Apr 2023 06:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 06:27 PM IST
सार

एसपी का कहना है कि अगर इस मामले में कोई कारवाई बनती होगी तो की जाएगी। तीनों युवक दिल्ली में मोबाइल बेच कर लौट रहे थे। इसमें से एक युवक भाजपा नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Three youths detained with 37 lakh cash and 20 expensive mobile phones in Hisar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले हांसी में पुलिस को रात में गश्त के दौरान कार सवार तीन युवकों से 37 लाख रुपये व 20 महंगे मोबाइल मिले। तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की जा रही है। वहीं नकदी व मोबाइल को कब्जे में ले लिया। नकदी के मामले में आयकर विभाग जांच करेगा। एसपी मकसूद अहमद द्वारा पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी गई। पत्रकार वार्ता में एसपी ने बताया कि बीती रात में रात को पुलिस पेट्रोलिंग करती है।

विज्ञापन

 

पीसीआर तीन को रात में एक वेन्यू कार पुलिस को संदेहजनक लगी। कार में तीन युवक बैठे हुए थे। जिसको रूकवाकर पुलिस ने छानबीन की तो कार में 37 लाख 60 हजार रुपये नकद व 20 मोबाइल फोन बरामद हुए। नकदी व मोबाइल के बारे में तीनों युवकों से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

विज्ञापन

 

उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस चौकी में ले जाया गया। पैसे व मोबाइल को पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह ऑनलाइन मोबाइल खरीदते थे। ऑनलाइन साइट जैसे अमेजॉन, फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान मोबाइल खरीदते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जब उनके पास यह मोबाइल 30-35 की संख्या में एकत्रित हो जाते थे तो उन्हें दिल्ली में ले जाकर बेच देते थे। वह मंगलवार को दिल्ली में मोबाइल बेच कर आए थे, वहां से उन्हें यह पैसा मिला था। नकदी के संदर्भ में उनके पास कोई बिल नहीं मिला। एसपी ने बताया कि इस बारे में रोहतक में आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर को सुचना दे दी है। नकदी के मामले में कारवाई आयकर विभाग करेगा। वहीं इन मोबाइल के लिए युवकों से बिल मांगे गए हैं।

 

साथ ही पुलिस द्वारा यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह मोबाइल फोन किस साइट से खरीदे थे और कब खरीदे थे। एसपी ने बताया कि तीनों जांच में सहयोग कर रहे हैं। इन तीनों युवकों की पहचान गांधी कॉलोनी निवासी अखिल, यश भयाना व जय सोनी के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि युवकों का कहना है कि उनके पास बिल है। इस बारे में पूछताछ की जा रही है। तीनों युवकों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed