फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   three youth died in a road accident

सड़क हादसे में बुलेट मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

Mon, 15 Feb 2021 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
three youth died in a road accident
हादसे में क्षतिग्रस्त बुलेट मोटरसाइकिल। - फोटो : Hisar
आदमपुर-कोहली रोड पर एक मैरिज पैलेस के पास रविवार देर शाम सड़क दुर्घटना में बुलेट सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों के शवों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवाया गया है। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को आदमपुर की शिव कॉलोनी निवासी पंकज, रानी बाग निवासी प्रदीप और तीसरा युवक राजा मोह्ममद बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जब वे रास्ते में कोहली के पास स्थित मैरिज पैलेस के पास पहुंचे तो इनकी बुलेट किसी वाहन में पीछे से घुस गई। टक्कर लगने के बाद तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में आसपास के राहगीरों ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही युवकों के मरने की सूचना आदमपुर वासियों को मिली तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मामले की सूचना पर आदमपुर पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed