{"_id":"685c34d89b3c0e1da906663e","slug":"three-students-of-gju-got-placement-in-international-company-hisar-news-c-21-hsr1020-654251-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू के तीन विद्यार्थियों को मिली अंतरराष्ट्रीय कंपनी में प्लेसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू के तीन विद्यार्थियों को मिली अंतरराष्ट्रीय कंपनी में प्लेसमेंट
Wed, 25 Jun 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से नेशनल बिस्कुट इंडस्ट्रीज लिमिटेड (नाबिल) ओमान के ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के तीन विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट हासिल की है। चयनित विद्यार्थी बीटेक खाद्य प्रौद्योगिकी मनु, गौरव और बीवोक फूड प्रोसेसिंग के सुमित ने 4200 ओएमआर प्रति वर्ष के पैकेज के साथ प्लेसमेंट मिली है, जो कि भारतीय मुद्रा में लगभग 9.4 लाख रुपये प्रतिवर्ष है।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि यह गर्व की बात है कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट हासिल करने में सक्षम हैं। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी इस उपलब्धि की सराहना की।
प्लेसमेंट प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक, समूह चर्चा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल रहे। प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक, एमएससी व बीवोक (फूड टेक्नोलॉजी) के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्री-प्लेसमेंट वार्ता के दौरान एचआर प्रमुख ऐमान हामिद ने बताया कि नेशनल बिस्कुट इंडस्ट्रीज लिमिटेड ओमान में एक जाना-पहचाना नाम है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से अधिक है। संवाद