फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three sites marked for new civil hospital, multi-storey building

नए नागरिक अस्पताल के लिए तीन साइट चिह्नित, बहुमंजिला बननेगा भवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Three sites marked for new civil hospital, multi-storey building
हिसार - उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी - फोटो : Hisar
हिसार। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रस्तावित नए नागरिक अस्पताल भवन के लिए तीन जगहों को चिह्नित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने इन तीनों साइट का निरीक्षण भी किया है। जल्द ही एक जगह तय कर नए भवन का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजा जाएगा। अस्पताल का बहुमंजिला भवन बनाया जाएगा, जिसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह जानकारी हिसार की उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में साझा की।
विज्ञापन

उन्होंने हिसार के विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। चिकित्सा, यातायात, विकास, शिक्षा, खेल, महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर जानकारी दी। करीब एक घंटे इस कार्यक्रम में उन्होंने स्वास्थ्य पर सबसे अधिक फोकस किया। युवाओं को खेल और शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए इसमें करिअर बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सवाल : शहर की सड़कों पर जानलेवा बन रहे बेसहारा पशुओं से कब राहत मिलेगी?
जवाब : सरकार की ओर से प्रदेश का पहला गो अभयारण्य हिसार में बनाया गया है। इसमें करीब 2500 से अधिक बेसहारा गोवंश भेजे जा चुके हैं। वहीं 2 हजार से अधिक गोवंश को गोशालाओं में भेजा गया। नगर निगम की ओर से समय-समय पर पशु पकड़ो अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों पर अब भी गोवंश है, जिसमें बेसहारा गोवंश की संख्या बेहद कम है। कुछ लोग अपने दुधारू पशुओं को सड़कों पर छोड़ रहे हैं। इस मामले में सामाजिक दबाव की जरूरत है। गोवंश को सड़कों पर छोड़ने वालों पर आसपास के लोग सोशल प्रेशर बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : किसान पिछले साल बर्बाद हुई फसल मुआवजा के लिए धरना दे रहे हैं, इस साल की विशेष गिरदावरी अब तक पूरी नहीं हो पाई?
जवाब : पिछले साल की गिरदावरी में कुछ तकनीकी दिक्कत थी। जिसे दूर कर मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। इस साल स्पेशल गिरदावरी के आदेश के बाद दो बार फिर से तेज बारिश हो गई। जिस कारण हमें इस काम को तीसरी बार करना पड़ा। इससे थोड़ी देरी हुई, जल्द ही हम फाइनल रिपोर्ट भेज देंगे।
सवाल : प्रदूषण नई चिंता बनकर उभर रहा है, इससे निपटने के लिए क्या उपाय कर रहे हैं?
जवाब : पराली जलाने के मामले पिछले साल की तुलना में इस बार आधे हो गए हैं। किसानों ने हमारा काफी सहयोग किया। पराली जलाने वाले किसानों को दूसरे विकल्प दिए। जिन्हें किसानों ने खुले दिल से अपनाया। कचरा जलाने पर भी सख्ती से रोक लगाई है। प्रदूषण कम करने के लिए सरकार की ओर से दिए गए निर्देशों को पूरी तरह से लागू कराएंगे।
सवाल : कोरोना की तीसरी लहर का कितनी आशंका है। उससे बचाव के लिए क्या तैयारी है?
जवाब : तीसरी लहर का खतरा अभी टला नहीं है। हमें अधिक सावधान रहने की जरूरत है। यूरोप के अलावा अमेरिका, रूस में केस फिर से बढ़ने लगे हैं। तीसरी लहर का मुकाबला हम वैक्सीनेशन से ही कर पाएंगे। हर व्यक्ति को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य है। हमने अभी संजीवनी अस्पताल को भी बनाए रखा है। अस्पतालों में संसाधनों को पूरा किया है।
सवाल : हिसार में ट्रामा सेंटर, नए नागरिक अस्पताल भवन के लिए कब तक उम्मीद करें?
जवाब : वर्तमान में चल रहे नागरिक अस्पताल भवन का हिस्सा हैरिटज एरिया में आता है। इस कारण यहां हम बहुमंजिला भवन नहीं बना सकते। नए अस्पताल भवन के लिए तीन साइट देखी हैं। एसीएस को भी इनका निरीक्षण कराया है। जल्द ही साइट तय कर सरकार को प्रस्ताव भेजेंगे। नए अस्पताल भवन में आधुनिक सुुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

सवाल : छात्राओं के लिए रोडवेज की पिंक बसें स्कूल, कॉलेज, आईटीआई खुल जाने के बाद भी बंद हैं?
जवाब : इस बारे में जानकारी नहीं है। रोडवेज अधिकारियों को इस बारे में निर्देश देकर बसों का संचालन कराया जाएगा। छात्राओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। खिलाड़ियों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed