फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three road projects will now gain momentum to provide relief from traffic jam

Hisar News: जाम से राहत के लिए तीन सड़क परियोजनाएं अब पकड़ेंगी रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Three road projects will now gain momentum to provide relief from traffic jam
हिसार। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए लंबे समय से लंबित तीन प्रमुख सड़क परियोजनाएं अब रफ्तार पकडे़ंगी। आचार संहिता हटने के बाद नई सरकार भी सीएम घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने में प्राथमिकता से जुटेगी। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन बड़ी परियोजनाओं की फाइल खंगालने के साथ ही इनकी प्रगति रिपोर्ट लेने में जुट गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली रोड को छह लेन करने सहित राजगढ़ रोड से तोशाम रोड तक और सेक्टर 1-4 से महाबीर काॅलोनी तक नाले पर बनने वाली सड़क परियोजनाएं तेजी से सिरे चढ़ेंगी।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने सोमवार को तीनों परियोजनाओं पर अधिकारियों से दस दिन में रिपोर्ट तलब की। पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में तीनों प्रोजेक्ट की स्टेटस रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि शहर को जाम से मुक्ति दिलाने में ये परियोजनाएं अहम भूमिका निभाएंगी। ऐसे में अधिकारी इन्हें जल्द से जल्द कैसे पूरा किया जा सकता है, इस पर फोकस करें। किसी तरह की बाधा आ रही तो हो सीधे डीसी कार्यालय में अवगत कराएं। ताकि अधिकारियों की समन्वय समिति की बैठक में इस पर चर्चा कर समाधान निकाला जा सके। डीसी ने कहा कि इस काम को एक साथ पूरा करने की बजाए अलग अलग चरण में किया जा सकता है। पहले चरण में कैंप चौक से मटका चौक तक सड़क को चौड़ा किया जा सकता है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के पास जमीन उपलब्ध है। इसके लिए अधिकारी अनुमानित खर्च आकलन तैयार कर मुख्यालय भेजें। मुख्यालय से अनुमति दिलाकर जल्द से जल्द इसे पूरा कराएंगे।
विज्ञापन

आचार संहिता के कारण अटक गई थी फाइल
आचार संहिता लागू होने से पहले तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने दिल्ली रोड को कैंप चौक से जिंदल चौक तक छह लेन करने का प्रस्ताव अधिकारियों के समक्ष रखा था। इस पर जनस्वास्थ्य विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त समिति का गठन किया गया था। समिति को सात दिन में अपनी रिपोर्ट देनी थी, लेकिन इसी बीच आचार संहिता लागू होने के कारण फाइल जहां की तहां छोड़ दी गईं। आचार संहिता खत्म होते ही डीसी ने सभी विभागों से रिपोर्ट मांग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 से 8 माह में काम पूरा होगा
महाबीर काॅलोनी से सेक्टर 1-4 तक नाले पर बनने वाली सड़क को बनाने में वन विभाग लंबे समय तक बाधा बना रहा। अब इस सड़क के लिए पेड़ों की कटाई हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जा चुका है। एजेंसी को वर्क अलॉट कर काम शुरू कराया जाना है। 6 से 8 महीने में इस काम के पूरा होने की संभावना है।

-----------
प्रोजेक्ट पर नजर
1. सेक्टर 1-4 से महावीर कॉलोनी तक नाले पर सड़क निर्माण
- वर्ष 2016 में तत्कालीन सीएम मनोहरलाल ने की थी घोषणा
- चौड़ाई 7 मीटर और लंबाई करीब 1800 मीटर होगी।
- महावीर कॉलोनी, सेक्टर 1-4, सूर्य नगर, शिव कॉलोनी के लोगों को फायदा होगा।
- इस रोड के निर्माण से दिल्ली रोड से भी वाहनों का बोझ कम होगा।
-----------------------------

2. राजगढ़ रोड से तोशाम रोड तक नाले पर सड़क निर्माण
- वर्ष 2016 में ही तत्कालीन सीएम मनोहरलाल ने की थी घोषणा
- वन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण चार साल तक लटका प्रोजेक्ट।
- 11 केवी व 33 केवी लाइन को शिफ्ट करने के टेंडर अलॉट हो चुका है। 100 से ज्यादा खंभे शिफ्ट किए जाने हैं।
- लंबाई 3.4 किमी होगी, तोशाम रोड से कैमरी रोड तक फोरलेन बनेगा, जिसकी लंबाई 2900 मीटर व चौड़ाई 11 मीटर होगी।
- कैमरी रोड से राजगढ़ रोड के बीच रोड टू लेन होगा, जिसकी लंबाई 600 मीटर व चौड़ाई साढ़े पांच मीटर होगी।
- सेक्टर 9-11, मॉडल टाउन, सेक्टर 13, 16-17, पीएलए, जवाहर नगर, हाउसिंग बोर्ड, डिफेंस कॉलोनी के लोगों को फायदा होगा।
---------
विकास परियोजनाओं को समय अवधि के तहत पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सभी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट लेकर विस्तार से जानकारी ली। अभियंताओं से जाना कि कौन-कौन से विकास कार्य किस स्टेज पर हैं, उन्हें कब तक पूरा कर लिया जाएगा। सड़कों के सभी प्रोजेक्ट जल्द पूरा कराने के आदेश टास्क फोर्स को दिए हैं।

- प्रदीप दहिया,डीसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed