{"_id":"5ed001ca8ebc3e90233f14d4","slug":"three-new-corona-positives-found-in-district-number-of-patients-reached-29-hisar-news-rtk556999882","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले तीन नए कोरोना पॉजिटिव, मरीजों का आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 29","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले तीन नए कोरोना पॉजिटिव, मरीजों का आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 29
विज्ञापन
बास पीएचसी में थाना प्रभारी बिजेन्द्र सिंह का सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम।।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पिछले दो सप्ताह से लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वीरवार को जिले में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें से दो कि ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई और दिल्ली की है और तीसरा सर्वोदय अस्पताल का नर्स स्टाफ कांटेक्ट टू कांटेक्ट से संक्रमित पाया गया है। इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या का आंकड़ा 29 तक जा पहुंचा।
कहा जाए तो जिले में मुंबई और दिल्ली से लौटने वाले लोग जिले वासियों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। वीरवार को मिले संक्रमितों में से एक शहर के मॉडल टाउन का निवासी है, जो बुधवार को दिल्ली से आया है और दूसरा संक्रमित सेक्टर 13 का निवासी है, जो बुधवार को मुंबई से लौटा है। तीसरा संक्रमित शहर के सर्वोदय अस्पताल का नर्स स्टाफ कर्मी है, जो अपने संक्रमित स्टाफ के संपर्क में आया है। इसके बाद विभाग द्वारा तीनों संक्रमितों को एंबुलेंस के जरिये कोविड-19 घोषित अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है। अब विभाग द्वारा संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा मॉडल टाउन व सेक्टर 13 को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन निवासी संक्रमित व्यक्ति बुधवार को मुंबई से अपने घर लौटा है। संक्रमित कुछ दिन पहले ही अपनी ससुराल में दिल्ली गया था। वापस आने के बाद विभाग द्वारा संक्रमित व्यक्ति का कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट वीरवार देर शाम पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति के साथ उसकी पत्नी भी वहां से लौटी है। सेक्टर 13 निवासी संक्रमित व्यक्ति बुधवार को मुंबई से लौटा है और वह किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। यहां आने के बाद विभाग द्वारा संक्रमित का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी वीरवार देर शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
सर्वोदय अस्पताल का संक्रमित नर्स स्टाफ कर्मी पहले पाए गए संक्रमित स्टाफ के संपर्क में आने के बाद कांटेक्ट टू कांटेक्ट जिले में चौथी बार संक्रमित पाया गया है। गौरतलब है कि 19 मई को जींद के पेगा गांव निवासी मृतक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद विभाग द्वारा सात डॉक्टर, चार मरीज, नर्स स्टाफ और पैरा मेडिकल स्टाफ सहित 32 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसके बाद 21 मई को अस्पताल की दो नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद विभाग द्वारा सभी को क्ववारंटीन किया गया था।
अग्रोहा : चार नए कोरोना पॉजिटिव दाखिल
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के डॉ. गोपाल सिंघल ने बताया कि वीरवार को उनके यहां आइसोलेशन वार्ड में चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज दाखिल किए गए हैं। इनमें से तीन जिले के और एक फतेहाबाद जिले का निवासी है। अब कुल 35 कोरोना पॉजिटिव दाखिल हैं, इनमें से 22 संक्रमित हिसार और अन्य मरीज फतेहाबाद जिले के निवासी हैं।
231 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई
जिला अस्पताल की तरफ से शनिवार सुबह जिला स्थित केंद्र अश्व अनुसंधान लैब में भेजे गए 231 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब अस्पताल की तरफ से वीरवार को 200 से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं बडाला के संक्रमित व्यक्ति की पत्नी की दूसरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सातरोड़ कलां वासी महिला की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।
सात लोग जीत चुके कोरोना से जंग
अब तक जिले में सात मरीज कोरोना से जंग जीतकर अपने घर लौट चुके हैं, जिनमें सबसे पहले सेक्टर 16-17 निवासी महिला, दूसरे व तीसरे नंबर पर डीसी कॉलोनी निवासी दो व्यक्ति, चौथे नंबर पर दड़ौली वासी युवक, पांचवें नंबर पर बीएसएफ कैंट का जवान, छठे-सातवें नंबर पर सातरोड़ कलां वासी एक महिला व उसका बेटा शामिल हैं।
केवल 17 दिन में में मिले 24 पॉजिटिव मरीज
जिले में 11 मई को पांचवां कोरोना पॉजिटिव बीएसएफ कैंट का जवान पाया गया था। उसके बाद लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे पहले केवल जिले में चार संक्रमित मरीज थे, लेकिन अब आंकड़ा 29 पर जा पहुंचा है। यह सभी संक्रमित केस केवल 17 दिन में पाए गए हैं।
वर्जन
जिले में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिनमें एक संक्रमित शहर का मॉडल टाउन का और दूसरा सेक्टर 13 का निवासी है, जो मुंबई-दिल्ली से लौटे हैं। तीसरा संक्रमित सर्वोदय अस्पताल का नर्स स्टाफ कर्मी है, जो डाबड़ा गांव वासी कांटेक्ट टू कांटेक्ट से मिला है।
- डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, हिसार