फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three more accused arrested in fraud of Rs 2 crore in the name of share market trading

Hisar News: शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर 2 करोड़ की ठगी में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Jan 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 04 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Three more accused arrested in fraud of Rs 2 crore in the name of share market trading
हिसार। साइबर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की ठगी में मध्यप्रदेश के सागर से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से राजीव रंजन व विजय कुमार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया, वहीं आशीष सैन को 4 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उप निरीक्षक रघुबीर ने बताया कि ठगी की राशि ट्रांसफर करवाने के लिए विजय कुमार के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल किया था। राजीव रंजन व आशीष सैन ने यह अकाउंट आगे उपलब्ध कराया। इस मामले में पहले एक आरोपी जैद अमुनाफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 14 नवंबर 2024 को साइबर थाने में एनसीसीआरपी पोर्टल से ट्रेडिंग के नाम पर 2 करोड़ रुपये की ठगी के बारे में शिकायत मिली थी। हिसार निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने गूगल पर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का विज्ञापन देखा।
विज्ञापन

इस पर दिए लिंक पर क्लिक करते ही मेटागोट्रेड नाम की वेबसाइट खुली। उसे सिल्वर मेंबरशिप व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें 4 व्यक्ति और जुड़े हुए थे। ग्रुप एडमिन ने उससे ट्रेडिंग कराई। उसने 8 से 31 अक्तूबर तक ग्रुप एडमिन के कहने पर अलग-अलग बैंक खातों में ट्रेडिंग के लिए 2 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद उसकी ट्रेडिंग वेबसाइट अकाउंट में 9,74,872 डॉलर का बैलेंस दिखने लगा। इन्हें निकालने के लिए 10 प्रतिशत एडवांस की मांग की गई, जिस पर शिकायतकर्ता को ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed