{"_id":"5ea092d58ebc3e90586e5bcf","slug":"three-mobiles-recovered-from-detainees-in-central-jail-1-hisar-news-rtk551949460","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल-1 में बंदियों से तीन मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल जेल-1 में बंदियों से तीन मोबाइल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल जेल-1 में बंदियों के पास मोबाइल होने की गुप्त सूचना के आधार पर जेल में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन बंदियों से मोबाइल फोन बरामद हुए। तीनों के खिलाफ सिविल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक मामले में सेंट्रल जेल-1 में डीएसपी जंगशेर सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी कि मंगलवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर जब दोपहर बाद करीब तीन बजे जेल की तलाशी ली तो ब्लॉक-2 में हत्या व अन्य मामलों में विचाराधीन बंदी अरविंद से मोबाइल बरामद हुआ। सेंट्रल जेल-1 में डीएसपी सत्यपाल ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी कि मंगलवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर जब दोपहर बाद करीब चार बजे जेल की तलाशी ली तो ब्लॉक-6 में बंद झगड़े व अन्य मामलों में विचाराधीन बंदी रोहित से मोबाइल बरामद हुआ। इसके अलावा सेंट्रल जेल-1 के डीएसपी राजेश कुमार ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी कि मंगलवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर जब दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे जेल की तलाशी ली तो ब्लॉक-3 में हत्या व अन्य मामलों में विचाराधीन बंदी सुरजीत से मोबाइल बरामद हुआ।