{"_id":"6862df9be9f02fb5e80b687e","slug":"three-members-of-the-gang-who-committed-cyber-fraud-on-a-police-inspector-were-arrested-from-hisar-hisar-news-c-21-hsr1012-657685-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दरोगा से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन गुर्गे हिसार से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दरोगा से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन गुर्गे हिसार से गिरफ्तार
Tue, 01 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
हिसार। सैदनगली थाने में तैनात दरोगा के साथ साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन गुर्गों को हिसार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर थाना क्षेत्र के गांव अंगदपुर निवासी अमन और हरिद्वार के मंगलौर थाना क्षेत्र के लहबोली गांव निवासी शाहिद व शाकिब शामिल हैं।
रिमांड पर लेकर आई अमरोहा साइबर थाना पुलिस ने भी तीनों से पूछताछ की। वहीं, अमरोहा कोर्ट में पेश करने में बाद हिसार पुलिस तीनों को अपने साथ ले गई। अब अमरोहा पुलिस साइबर ठगों के नेटवर्क में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी है। साइबर ठगों का यह नेटवर्क हिसार के अलावा राजस्थान, उत्तराखंड, यूपी और दिल्ली तक फैला हुआ है।
मूलरूप से गाजियाबाद जनपद में कविनगर थानाक्षेत्र निवासी दरोगा की अमरोहा के सैदनगली थाने में तैनाती है। 12 फरवरी को उनके पास दो अनजान नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाली महिला ने खुद को अपस्टॉक्स इन्वेस्टमेंट कंपनी का असिस्टेंट बताया और कंपनी में निवेश की गई रकम पर रोजाना पांच से दस प्रतिशत रिटर्न देने का झांसा दिया। इसके बाद 13 मार्च को अपस्टॉक्स वैल्यू एडेड प्लान इनफॉरमेशन शेयरिंग ग्रुप में जोड़ लिया।
विज्ञापन
इसमें कुछ लोग शेयर बाजार में इंवेस्ट करने की बात कर रहे थे। इसके बाद कॉल करने वाली महिला ने दरोगा को एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर अकाउंट खुलवा दिया। बाद में लिंक भेजकर प्ले स्टोर से एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा। इस एप्लीकेशन का नाम यूएसप्रो है। लिहाजा, दरोगा ने महिला के कहने पर उसके बताए गए खाता नंबरों में अलग-अलग तिथि पर कुल 9.43 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जबकि, महिला के बताए प्ले स्टोर से डाउनलोड कराए गए एक एप पर कुल जमा 7.53 लाख रुपये जमा दिखाए जा रहे थे।
12 अप्रैल को दरोगा ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
दरोगा ने महिला से अपने रुपये वापस निकलने का तरीका पूछा तो उसने क्रेडिट स्कोर कम बताकर रुपये निकालने से इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला ने पांच लाख रुपये और जमा करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि जब तक पांच लाख जमा नहीं करेंगे तब तक रुपये नहीं निकाल पाएंगे। ठगी का एहसास होने पर दरोगा ने 12 अप्रैल को साइबर थाने में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मोबाइल नंबरों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की थी। साइबर थाना प्रभारी जितेंद्र बालियान ने बताया कि साइबर ठगों के खाते फीज कर दरोगा के रुपयों होल्ड करा दिया गया है। वहीं, दरोगा के साथ ठगी करने वाले उत्तराखंड तीन साइबर ठगों को हिसार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों अमन, शाहिद और शाकिब को रिमांड पर लाकर पूछताछ की गई थी। इसके बाद न्यायालय में पेश करके हिसार पुलिस तीनों आरोपियों को अपने साथ ले गई है।