फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three killed in road accident on KMP in Sonipat

Haryana: KMP पर ईंटों से भरे ट्रक से टकराई कार, माता-पिता और विवाहिता बेटी की दर्दनाक मौत

Sat, 27 Jun 2026 05:53 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 27 Jun 2026 05:53 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि केएमपी एक्सप्रेसवे पर खड़े एक ईंटों से भरे ट्रक से इनकी गाड़ी टकरा गई जिससे ये हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Three killed in road accident on KMP in Sonipat
KMP पर हुए हादसे में 3 की मौत हो गई, एक घायल है - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर शनिवार शाम हुए भीषण सडक़ हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ के गणपति एन्क्लेव निवासी पवन कुमार गर्ग (65), उनकी पत्नी शकुंतला (62) और उनकी बेटी दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव स्थित जनता फ्लैट्स निवासी अंजू बंसल (43) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पिपली टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार कुंडली की ओर से पलवल की तरफ जा रही थी। कार में सवार पिपली टोल प्लाजा से कुछ दूर पहुंचे तो उनकी कार सड़क पर खड़े ईंटों से भरे एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने पवन, उनकी पत्नी शकुंतला और बेटी अंजू को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।


कार चालक गंभीर घायल

हादसे में कार चला रहे शिवम जो यमुनानगर के निवासी बताए जा रहे हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सक के अनुसार उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed