फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three HAU students to go to Australia for dual degree

एचएयू के तीन छात्र ड्यूल डिग्री के लिए आस्ट्रेलिया जाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three HAU students to go to Australia for dual degree
हिसार- एचएयू कुलपति प्रो. बीआर कांबोज के साथ चयनित विद्यार्थी - फोटो : Hisar
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के तीन विद्यार्थी आस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी में ड्यूल डिग्री प्रोग्राम के तहत पीएचडी डिग्री के लिए शोध करेंगे। चुने गए इन विद्यार्थियों में खाद्य और पोषण विभाग की मंतव्या बिश्नोई, कीट विज्ञान विभाग की सिंधु और मृदा विज्ञान विभाग के चरण सिंह शामिल हैं। ये विद्यार्थी ड्यूल डिग्री प्रोग्राम के तहत एचएयू में अपना पाठ्यक्रम पूरा कर चुके हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से संपूर्ण टयूशन फीस में छूट के साथ ही सालाना 30 हजार आस्ट्रेलियन डॉलर की छात्रवृत्ति दी गई है। ये विद्यार्थी 4 अप्रैल को आस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के साथ भी गत वर्ष अनुबंध हुआ था। छात्र चरण सिंह वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी में डॉ. ऊफे नीलसन के मार्गदर्शन में बैक्टीरिया आइसोलेट्स पर काम करेंगे और पौधों को अधिक पोषक तत्व प्रदान करने और सूखे के तनाव को कम करने में उनकी भूमिका का पता लगाएंगे।। छात्रा मंतव्या बिश्नोई वहां के वैज्ञानिक डॉ. विजय जयसेना के मार्गदर्शन में आस्ट्रेलियन मधुमक्खी के शहद की गुणवत्ता का विश्लेषण करेगी। इस शोध से पता लगेगा कि किस मधुमक्खी का शहद उत्तम गुणवत्ता का है, उसे कितने लंबे समय तक संरक्षित रखा जा सकता है। छात्रा सिंधु वैज्ञानिक डॉ. शैली पावर के मार्गदर्शन में लैंडस्केप फूलों की विविधता का प्रभाव जानेगी। इस शोध से मधुमक्खियों की कार्य करने की क्षमता को बढ़ाया जा सकेगा। इससे परागण को बढ़ाकर फसलों के उत्पादन में वृद्धि संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed