फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three gold amulets recovered from the accused

Hisar News: आरोपियों से सोने की तीन तबीजी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three gold amulets recovered from the accused
हिसार। महिलाओं के गले से सोने की तबीजी छीनने के मामले में मंगाली पुलिस चौकी ने दो आरोपियों मॉडल टाउन निवासी अरुण और रितेश को एक दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर छीनी गई सोने की तीन तबीजी बरामद की हैं। चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपियों ने 27 अक्टूबर 2023 को गांव मंगाली सूरतिया के खेत से एक महिला पर चाकू से वार कर तबीजी छीनी थी। 8 अक्तूबर 2023 को गांव बांड्या रगड़ान में एक महिला के गले से तबीजी छीनी थी। 13 अक्तूबर को स्याहड़वा गांव के पास महिला तबीजी छीनी थी। आरोपियों को वीरवार अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

1.40 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी कीमती गिरफ्तार

हिसार। शहर थाना पुलिस ने 1 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आर्यनगर निवासी कीमती सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआई नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी कीमती सिंह राजीव नगर निवासी अमित की पिकअप पर चालक के पद पर कार्यरत था। 24 जनवरी को कीमती सिंह कार में गांधी बूथ से सामान लाद कर राजस्थान के रावतसर गया था। वहां से मिले एक लाख 40 हजार रुपये उसने अमित को नहीं लौटाए। वीरवार को अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed