{"_id":"61eaf55dfa05a77bd97f0da2","slug":"three-dumping-points-ended-in-the-city-challans-of-three-people-for-spreading-dirt-hisar-news-hsr6225681191","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में तीन डंपिंग प्वाइंट किए खत्म, गंदगी फैलाने पर तीन लोगों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में तीन डंपिंग प्वाइंट किए खत्म, गंदगी फैलाने पर तीन लोगों के चालान
विज्ञापन
जलेबी चौक पर डंपिंग प्वाइंट को खत्म करने के बाद मौके पर मौजूद मेयर गौतम सरदाना, पार्षद ज्योति महा?
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। नगर निगम की सफाई शाखा ने शुक्रवार को शहर में तीन जगहों पर बने डंपिंग प्वाइंट को खत्म किया। इसके अलावा खुले में शौच करने व गंदगी फैलाने पर तीन लोगों के चालान भी किए। नगर निगम की टीम ने राजगुरु मार्केट की बंद गली, जलेबी चौक व कैमरी रोड पर बने डंपिंग प्वाइंट पर साफ-सफाई करवाकर इन्हें खत्म करवाया। इस मौके पर
मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि राजगुरु मार्केट, न्यू राजगुरु मार्केट, लाजपत मार्केट के व्यापारी बंद गली में दुकानदार व अन्य लोग खुले में शौच करते थे और कूड़ा डालते थे। इस कारण फैली बदबू के कारण व्यापारियों को नरक जैसे माहौल में जीना पड़ रहा था। आज नगर निगम की टीम ने पूरी गली की सफाई की है और दो ट्रॉली मलबा उठाया है। साथ ही अधिकारियों को गली को बंद कर गेट लगाने के आदेश दिए। मेयर ने व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और खुले में कचरा न डालने की हिदायत दी। इस दौरान उप निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल, एमई अमित बेरवाल, सीएसआई सुभाष सैनी, एएसआई सुरेंद्र हुड्डा व कमल कुमार, पार्षद ज्योति महाजन, पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान, पार्षद प्रतिनिधि भीम महाजन, राजगुरु मार्केट प्रधान सुभाष टीनू आहुजा, पूर्व प्रधान महेश चौधरी, सचिव सुरेंद्र बजाज, आदि मौजूद रहे।
-------
कबाड़ी ने फैला रखी थी गंदगी, लगाया जुर्माना -
ठंडी सड़क पर एक कबाड़ी ने खुले में कचरा फैलाया हुआ था। इस पर सफाई शाखा ने कबाड़ी से ही उस कचरे को उठवाया और उस पर जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा राजगुरु मार्केट में खुले में शौच जाने पर दो लोगों का चालान भी किया गया।
विज्ञापन
------
मेयर बोले - शहर की मुख्य सड़कों पर मैनहोल की सफाई के बाद नहीं देखेगा सीवर वेस्ट -
शुक्रवार को जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मेयर गौतम सरदाना की अगुवाई में नई तकनीक के सहारे सीवर की मुख्य लाइन की सफाई के कार्य की शुरुआत की। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि नगर निगम की हाउस की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया था कि सीवर के मैनहोल की सफाई के बाद गंदगी सड़कों पर विभाग नहीं डालेगा। उसे अधिकारी साथ साथ उठवाएंगे। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों जैक सिस्टम तकनीक से आज सीवर की मुख्य लाइन की सफाई करवा रहे हैं। सीवर वेस्ट हाथों हाथ उठाया जा रहा है।