फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   three convicts who shot and robbed the medical store operator were all frem jind

मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मारकर लूटने वाले तीन दोषी करार

Sun, 20 Oct 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
three convicts who shot and robbed the medical store operator were all frem jind
बरवाला में मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मारकर 25-30 हजार रुपये लूटने वालों को शनिवार को एडीजे गुरविंदर सिंह वधवा की अदालत ने दोषी करार दिया। अदालत दोषियों जींद जिले के झांझ कलां निवासी अमन, दिनेश और जैजैवंती (जींद) निवासी राजेश को 23 अक्तूबर को सजा सुनाएगी। इस संबंध में 31 अक्तूबर 2014 को बरवाला थाने में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मामले के अनुसार बरवाला के वार्ड-4 निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उनकी टोहाना रोड बरवाला में राजेश मेडिकल हाल के नाम से दवाइयों की दुकान है। 31 अक्तूबर को सुबह करीब सवा नौ बजे वह और उसका बड़ा भाई राजेश दुकान पर मौजूद थे। राजेश हिसाब करने के लिए चला गया था। कुछ ही देर बाद वहां एक सफेद रंग की गाड़ी आकर रुकी। उसमें से दो युवक उतरकर दुकान पर आए और आते ही छीना-झपटी शुरू कर दी। जितेंद्र के अनुसार जब उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनमें से एक युवक ने उस पर फायर कर दिया। गोली लगने से वह दुकान में गिर गया और युवकों ने उसकी जेब व गल्ले से 25-30 हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर उसका भाई मौके पर पहुंच गया और युवक उसे देखकर फरार हो गए। उनका तीसरा साथी गाड़ी स्टार्ट किए हुए था, जिसमें बैठकर लुटेरे मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जाते-जाते युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की तो दन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में अदालत ने शनिवार को तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा 23 अक्तूबर को सुनाने का फैसला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed