{"_id":"6852e92ce95e3d7577040972","slug":"three-arrested-in-naveen-murder-case-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन हत्याकांड: पुलिस ने तीन और आरोपी किए गिरफ्तार, नाली विवाद को लेकर की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन हत्याकांड: पुलिस ने तीन और आरोपी किए गिरफ्तार, नाली विवाद को लेकर की थी युवक की हत्या
Wed, 18 Jun 2025 09:58 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 18 Jun 2025 09:58 PM IST
सार
नवीन की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 14 जून की शाम को गांव हिंदवान में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था जिसमें नवीन नाम के युवक की हत्या की गई थी। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
नवीन हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिंदवान निवासी नवीन की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहित, दीपक उर्फ मंगल और महेंद्र के तौरा पर हुई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस मामले में पुलिस ने पहले आरोपी कृष्ण उर्फ करण को गिरफ्तार किया हुआ है, जो अभी पुलिस रिमांड पर है।
नाली की सफाई को लेकर हुआ विवाद
जांच अधिकारी उप निरीक्षक राजेश ने बताया कि 14 जून की शाम को गांव हिंदवान में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि नवीन, सावित्री और राजबीर को झगड़े में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए हिसार अस्पताल ले जाया गया। इसमें नवीन की मौत हो गई। अस्पताल में हिंदवान निवासी प्रताप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 मई को नाली सफाई को लेकर कृष्ण, छोटू, महेंद्र, नरेश आदि से कहासुनी हुई थी, लेकिन बाद में आपसी समझौता हो गया था। 14 जून की सुबह जब वे दोबारा नाली की सफाई कर रहे थे, तब उपरोक्त व्यक्तियों ने जान से मारने की धमकी दी। शाम लगभग साढ़े छह बजे नवीन जब टहलने के लिए घर से निकला तो कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
आरोप है कि लगभग 15-20 लोगों ने धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर नवीन की हत्या कर दी, जिनमें चार महिलाएं और अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना सदर हिसार में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Simmi Murder Case: 6 माह पहले सिम्मी और सुनील के रिश्तों में आ गई थी कड़वाहट, फिर हुआ पैचअप, रिमांड में खुलासा