फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three accused from Patna used to provide bank accounts to fraudsters.

Hisar News: ठगों को बैंक अकाउंट उपलब्ध कराते थे पटना के तीन आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three accused from Patna used to provide bank accounts to fraudsters.
हिसार। फिजियोथैरेपिस्ट से 4.32 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने पटना से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ठगों को बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाए थे। इनमें से एक खाते में ठगी के करीब 10 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने वीरवार को हर्ष, विक्की और दीपक को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारी हरिओम ने बताया कि तीनों आरोपी दोस्त हैं। हर्ष और दीपक ने फर्जी फर्म के नाम पर करंट अकाउंट खुलवाया था। बाद में यह अकाउंट दीपक ने किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया। उस व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हुई है। जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम 2200 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।
विज्ञापन

फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाला भी गिरफ्तार
पुलिस इस मामले में इससे पहले बिहार के बेतिया निवासी सुमित को गिरफ्तार कर चुकी है। सुमित जियो स्टोर चलाता था। उसने आरोपियों को फर्जी सिम उपलब्ध करवाया था, जिसके जरिये फिलीपींस का आईपी जनरेट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुई फिजियोथैरेपिस्ट से ठगी
फिजियोथैरेपिस्ट धर्मवीर ने शिकायत में बताया कि जुलाई में उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से रिबाउंस एप का लिंक आया था। एप पर ट्रेडिंग में मुनाफे की बात देखकर उसने भी निवेश की इच्छा जताई। इसके बाद व्हाट्सएप पर शालिनी नाम की महिला के मैसेज आने लगे और उसने ट्रेडिंग के लिए कहा। धर्मवीर ने 15 जुलाई को बताए गए खाते में एक लाख रुपये जमा किए। शुरुआत में उसे मुनाफा दिखाया गया। इसके बाद अलग-अलग खातों में 9 सितंबर तक उससे 4 करोड़ 32 लाख 27 हजार रुपये जमा करवा लिए गए। रकम निकालने पर जब रुपये नहीं निकले तो उसे ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed