फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three accused arrested for the murder of a history-sheeter following a cricket match.

Hisar News: क्रिकेट मैच के बाद हिस्ट्रीशीटर की हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for the murder of a history-sheeter following a cricket match.
पुलिस की ​गिरफ्त में आरोपी। 
हिसार। कैमरी गांव स्थित क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट मैच के बाद हिस्ट्रीशीटर एवं शराब ठेकेदार नरेश की हत्या मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर हत्या, लूट व डकैती सहित 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो बदमाशों को दो दिन के रिमांड पर लिया है जबकि एक आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि कैमरी गांव स्थित एसआर क्रिकेट ग्राउंड में रविवार रात मैच समाप्त होने के बाद तीन हथियारबंद बदमाशों ने हरिता निवासी नरेश व बयानाखेड़ा निवासी धर्मबीर पर फायरिंग की थी। नरेश की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि धर्मबीर उपचाराधीन है। वारदात के पीछे गैंगवार और पूर्व हत्या के एक मामले में गवाही देने की रंजिश सामने आई थी। नरेश पर हत्या सहित नौ और धर्मबीर के खिलाफ हत्या सहित सात प्राथमिकी दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल सुनील को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अमित उर्फ मीता और अमित रावतखेड़ा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

धर्मबीर ने हत्या मामले में दी थी गवाही
धर्मबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वर्ष 2022 में उसके दोस्त संदीप उर्फ सेठी की राजस्थान के नागौर में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वह चश्मदीद गवाह था। इसी रंजिश में दीप्ति गैंग से जुड़े तीनों बदमाशों ने हमला किया है। पुलिस ने आठ नामजदों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। दीपक उर्फ दीप्ति, अनिल उर्फ छोटिया, नवीन, प्रवीण उर्फ पपल काजला और गोल बिश्नोई कालवास की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों आरोपियों को घर से किया गिरफ्तार
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने तीनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में यह पुख्ता करेगी कि इन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया या कोई और थे। तीनों के नाम प्राथमिकी में शामिल हैं। तीनों शूटरों में से एक की पहचान मंगाली निवासी अनिल उर्फ छोटिया के रूप में हुई थी। धर्मबीर ने अपने बयान में इसका नाम लिखवाया है।
------
गंगवा में प्रॉपर्टी डीलर को दी थी धमकी
आरोपी अमित रावतखेड़ा ने जनवरी 2024 में गंगवा में एक प्रॉपर्टी डीलर को दीपक उर्फ दीप्ति के नाम पर धमकी दी थी। आरोपी अमित उर्फ मीता राजस्थान के नागौर में सितंबर 2022 में हुई संदीप बिश्नोई उर्फ सेठी की हत्या मामले में शामिल रहा है।

------
टीमों ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरे घटनाक्रम, वारदात में प्रयुक्त हथियारों और इसके पीछे शामिल अन्य अपराधियों के संबंध में जांच जारी है।
- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed