{"_id":"676ca03ffb6717eb1d0cbc2e","slug":"three-accused-arrested-for-stealing-goods-from-factory-hisar-news-c-21-hsr1020-532101-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: घर से नकदी और जेवरात लेकर विवाहिता लापता, 20 दिन पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: घर से नकदी और जेवरात लेकर विवाहिता लापता, 20 दिन पहले हुई थी शादी
Thu, 26 Dec 2024 08:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 26 Dec 2024 08:26 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद। गांव ढाणी कुम्हारान में 20 दिन पहले शादी कर घर आई विवाहिता अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला ने सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए घर की लाइट बंद कर दी और चली गई। महिला जाते समय घर से नकदी और जेवरात अपने साथ ले गई। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल महिला का कोई सुराग नहीं लगा है।
पुलिस को दिए बयान में प्रवीन कुमार ने बताया कि वह गांव ढाणी कुम्हारान का रहने वाला है। उसकी शादी सात दिसंबर को फतेहाबाद जिले के गांव ढाणी सांचला निवासी प्रियंका के साथ हुई थी। प्रियंका 22 दिसंबर को शाम करीब पौने सात बजे कमरे के अंदर गई और लाइट बंद कर दी। बाद में बाहर की लाइट भी बंद कर दी। उसके बाद अंधेरा होने की वजह से वह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नहीं आई। उसके 20 मिनट बाद जब घरवालों ने देखा तो प्रियंका अपने कमरे में नहीं मिली।
ससुराल वालों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। वह अपने साथ कमरे के अंदर रखे हुए जेवरात और सात हजार रुपये अपने साथ ले गई। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य निवासी रागिनी का फाइल फोटो। स्रोत मायके के लोग