फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thousands of acres of crops submerged in water in Gurana due to waterlogging

जलभराव से गुराना में हजारों एकड़ फसल पानी में डूबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Thousands of acres of crops submerged in water in Gurana due to waterlogging
गुराना के खेतों में खड़ा बारिश का पानी। - फोटो : Hisar
नारनौंद। पिछले 5 दिनों से हो रही बारिश के चलते गांव गुराना के खेतों में हजारों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। किसानों का कहना है कि जल्द से जल्द उनके खेतों से पानी निकासी का स्थायी समाधान किया जाए अन्यथा उनको आंदोलन शुरू करना पड़ेगा। फिलहाल गुराना गांव के खेतों में हजारों एकड़ जमीन पर दो से तीन फुट जलभराव है। किसान सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मबीर, राजबीर, चांदीराम, बजे सिंह, प्रेम सिंह, सतबीर, सुखबीर, सुभाष, हरिकेश इत्यादि ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते उनके गांव की हजारों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। जिसके चलते किसान काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर रही है। पिछले साल भी उनकी हजारों एकड़ में फसल बर्बाद हो गई थी और करीब 700 एकड़ खेतों में गेहूं की बिजाई भी नहीं हो पाई थी। जिसके कारण उनको अपने परिवारों का पेट पालना भी मुश्किल हो रहा है। उनकी सरकार व प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का स्थाई समाधान कर खेतों से पानी को निकाला जाए और उनकी बर्बाद हुई फसलों का उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

गांव गुराना से पानी निकासी का स्थायी समाधान के लिए मशीनें मंगवाई गई हैं। जिनके आने के बाद काम स्टार्ट होने में करीब एक सप्ताह का समय और लग जाएगा। मशीनें आने के बाद तेजी से पानी की निकासी हो जाएगी। कल मैंने गांव का दौरा भी किया है। जल्द से जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

- जितेंद्र अहलावत, एसडीएम हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed