{"_id":"61db22a312381363053f1adc","slug":"this-time-the-sanitizer-did-not-reach-the-passengers-in-the-roadways-how-will-the-hands-be-sanitized-hisar-news-hsr621643888","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार रोडवेज में यात्रियों के पास नहीं पहुंचा सैनिटाइजर, कैसे हाथ होंगे सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार रोडवेज में यात्रियों के पास नहीं पहुंचा सैनिटाइजर, कैसे हाथ होंगे सैनिटाइज
विज्ञापन
हिसार। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से बार-बार हाथ सैनिटाइज करने और मास्क पहनने की अपील की जा रही है। हिसार डिपो में कार्यरत 1500 कर्मचारियों को सैनिटाइजर की शीशी और मास्क दिए जा चुके हैं, मगर हैरानी की बात है कि इस बार यात्रियों के लिए बस स्टैंड पर सैनिटाइजर नहीं पहुंचा है। ऐसे में यात्रियों के हाथ कैसे सैनिटाइज होंगे। जबकि कोरोना की दूसरी लहर में यात्रियों के लिए सैनिटाइजर पहुंचा था। बस में चढ़ने के दौरान यात्रियों के हाथ सैनिटाइज किए जाते थे, मगर अब न तो हाथ सैनिटाइज किए जा रहे हैं और न ही वैक्सीन सर्टिफिकेट जांचे जा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों व रोडवेज अधिकारियों की लापरवाही भारी पड़ सकती है। उधर, बस स्टैंड पर मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना के सैंपल लिए गए।
-------------
रोजाना 10 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन -
बस स्टैंड पर रोजाना 10 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन रहता है। भले ही गेट पर सख्ती कर दी गई है, लेकिन बस स्टैंड के अंदर कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सामाजिक दूरी का कोई नामोनिशान तक नहीं है। ऐसे में संक्रमण तेजी से बढ़ सकता है। हालांकि अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को मास्क पहने की अपील की जा रही है, बावजूद काफी यात्री बिना मास्क घूमते दिखाई दिए।
---------
किसी की ठोड़ी पर तो किसी की जेब में था मास्क -
हिसार डिपो में कार्यरत सब इंस्पेक्टर साधुराम ने रविवार को बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान ज्यादातर यात्रियों, चालकों और परिचालकों ने मास्क मुंह की बजाय ठोड़ी पर लगाया हुआ था। हालात यह थे कि कई यात्रियों ने मास्क अपनी जेब में रखे हुए थे।
विज्ञापन
-------------
उधर, रेलवे स्टेशन के गेट से पुलिसकर्मी दिखे गायब -
उधर, रविवार को रेलवे स्टेशन पर भी लापरवाही नजर आई। यहां एक गेट बंद कर दिया गया है, जबकि दूसरे गेट पर कोई भी पुलिसकर्मी सर्टिफिकेट और मास्क चेक करता नहीं नजर आया। काफी यात्री बिना मास्क घूमते दिखाई दिए। उन्हें टोकना वाला कोई नहीं था।
----------
कर्मचारियों के लिए सैनिटाइजर और मास्क पहुंचे थे, जोकि दिए जा चुके हैं। इस बार अभी तक यात्रियों के लिए सैनिटाइजर नहीं पहुंचा है। हमारी ओर से यात्रियों को मास्क पहनने और वैक्सीन लगाने की अपील की जा रही है।
- अनिल चौपड़ा, टीएम, हिसार डिपो।