फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   This time Navratri will be of 8 days instead of 9

इस बार 9 की बजाए 8 दिन के होंगे नवरात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
This time Navratri will be of 8 days instead of 9
हिसार। इस बार नवरात्र आश्विन मास शुक्ल पक्ष चित्रा नक्षत्र वैधृति योग दिन गुरुवार को शुरू हो रहे हैं। मां दुर्गा के नवरात्र 13 अक्तूबर बुधवार अष्टमी तिथि को किया जाएगा। कन्या पूजन 14 अक्तूबर गुरुवार महानवमी का पूजन किया जाएगा इस बार चतुर्थी तिथि का क्षय होने से 9 की बजाए 8 दिन के होंगे ।
विज्ञापन

आचार्य राममेहर शास्त्री ने बताया कि मां दुर्गा के नवरात्रि तृतीय और चतुर्थी एक ही दिन शनिवार को मनाए जाएंगे यानी कि मां चंद्रघंटा व मां कुष्मांडा देवी की आराधना शनिवार 9 अक्तूबर को की जाएगी। प्रथम दिन मां शैलपुत्री, द्वितीय ब्रह्मचारिणी, तृतीय चंद्रघंटा, चतुर्थी कुष्मांडा, पंचम स्कंदमाता, षष्टम कात्यायनी, सप्तम कालरात्रि ,अष्टम महागौरी, नवम सिद्धिदात्री नवरात्रों में इन नौ देवियों की पूजा की जाती है। आचार्य राममेहर शास्त्री ने बताया नवरात्र में बन रहे हैं शुभ संयोग रवि योग अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग रवि योग नवरात्रों मे चार बार आ रहा है। यह योग होने से नवरात्रों का और भी महत्व बढ़ जाता है गुरुवार से शुरू होकर 14 अक्तूबर को समाप्त होंगे।
विज्ञापन

---
ये रहेगा शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त सुबह 6:20 से 8:15 तक दूसरा मुहूर्त दोपहर 11: बजकर 35 मिनट से 12:38 अभिजीत मुहूर्त रहेगा।
--
ऐसे करें पूजा
मां दुर्गा पूजन सामग्री सबसे पहले साफ रेती मे जौ बीजदें फिर सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें। उसके बाद मिट्टी का कलश की स्थापना कर उसके ऊपर पानी वाला नारियल रखें, और पूजन करें फिर षोडश मातृका नव ग्रह की पूजा करने के बाद मां दुर्गा आदिशक्ति का पूजन करें। पूजन सामग्री और रोली, मोली ,चावल, लॉन्ग, इलायची, सुपारी, कपूर, मां की चुनरी, हल्दी की गांठ, हरी दूब, पंचामृत से पूजा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed