फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Third gender needs equal rights as well as equal attitude: Prof. Deepti

थर्ड जेंडर को समान अधिकारों के साथ समान नजरिया भी चाहिए : प्रो. दीप्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Third gender needs equal rights as well as equal attitude: Prof. Deepti
गुजविप्रौवि में विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि प्रो. दीप्ती धर्मानी, कुलपति प्रो. नरसी रा
हिसार। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी (सीबीएलयू) की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्मानी ने कहा कि जब हम जेंडर समानता की बात करते हैं, तो हमें ''''थर्ड जेंडर'''' को नहीं भूलना चाहिए। हम एक ऐसा जागरूकता अभियान चलाएं, जिससे अब तक हाशिये पर खड़ा थर्ड जेंडर समाज मुख्य धारा का हिस्सा बने और नर व नारी दोनों के साथ मिलकर समाज व राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान दे। थर्ड जेंडर को समान अधिकारों के साथ समान नजरिया भी चाहिए।
विज्ञापन

वे मंगलवार को गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की महिला सेल, महिला क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में चौधरी रणबीर सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम ''''सलाम नारी को'''' को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि नर और नारी में शक्ति संतुलन होना चाहिए। हमें एक-दूसरे का आदर करना चाहिए। ध्यान रहे कि परिवार किसी भी कीमत पर खंडित न हों।
विज्ञापन

आधी आबादी के बिना सृजन, संवेदन व संस्कार अधूरे : प्रो. नरसीराम
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा, दुनिया की आधी आबादी के बिना सृजन, संवेदन और संस्कार की कल्पना ही अधूरी होगी। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पाने के लिए नारी की सहभागिता व नेतृत्व जरूरी है। विश्वविद्यालय की प्रथम महिला डॉ. वंदना बिश्नोई ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने आत्म विश्वास को बनाए रखें और आगे बढ़ें। महिला सेल की अध्यक्षा प्रो. दीपा मंगला ने बताया कि इस अवसर पर फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। छात्राओं व महिला शिक्षकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं व शोधार्थियों को किया सम्मानित

अंडरग्रेजुएट श्रेणी में सुधिका व आस्था सिंह व पोस्ट ग्रेजुएट श्रेणी में प्रियंका देवी व संजना पूनिया को उपलब्धि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शोधार्थी श्रेणी में नेहा सैनी, नविता, रशिमा शर्मा, प्रियंका व ज्योति को महिला उपलब्धि सम्मान मिला। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कनिका को पहला, पलक को दूसरा व आरती को तीसरा पुरस्कार मिला। स्लोगन लेखन में प्रियंका को पहला व मनीषा को दूसरा पुरस्कार, कविता पाठ प्रतियोगिता में यशु को पहला, निमिशा को दूसरा व शुभम को तीसरा, रंगोली में प्रीति, अंजलि व दीपिका को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed