{"_id":"19a85a5ba17108ffd45ffccbe6492892","slug":"third-day-41-file-nomination-for-panchayat-chunav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन 41 आवेदकों ने भरे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन 41 आवेदकों ने भरे नामांकन
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन तीन लोगों ने जिला परिषद सदस्य के लिए तीन आवदेकों ने नामांकन दाखिल किए। पंच के लिए 28, सरपंच के लिए छह, पंचायत समिति के लिए 4 आवेदन आए।
विज्ञापन
शनिवार को जिले भर में कुल 41 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। हिसार खंड एक से पंचायत समिति के लिए शनिवार को दो नामांकन आए।
इसमें वार्ड नंबर 23 तलवंडी राणा निवासी मुकेश व वार्ड नंबर 25 से गांव गंगवा निवासी मनीराम ने नामांकन दाखिल किया। इस खंड में सरपंच के लिए दो तथा पंच के लिए 18 नए आवेदन आए।
विज्ञापन
हिसार द्वितीय खंड के पंचायत समिति सदस्य के लिए दो लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें वार्ड नंबर 6 से निशा, वार्ड नंबर 14 से गांव भोरिया निवासी कुलदीप ने अपना नामांकन भरा।
विज्ञापन
सरपंच के लिए एक तथा पंच के लिए छह लोगों ने आवेदन किया। नारनौंद खंड में पंचायत समिति के लिए किसी ने नामांकन नहीं भरा। सरपंच पद के लिए चार नए नामांकन आए।
पंच पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन भरा जिला परिषद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में वार्ड नंबर एक से गांव आदमपुर निवासी पायल, वार्ड नंबर 26 से गांव माजरा निवासी सुनील कुमार तथा वार्ड नंबर 28 से गांव धर्मखेड़ी निवासी विनोद ने नामांकन भरा।
जिला परिषद के लिए पहले नामांकन कर चुके 95 लोगों ने बैंकों व बिजली निगम के अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा शपथ पत्र जमा करवाए।
आज होगी सुनवाई
नए वोटर बनने के लिए आवेदन करने वाले करीब 2300 से अधिक लोगों में से करीब एक हजार से अधिक मतदाताओं के आवेदन रद कर दिए गए हैं।
ऐसे आवेदकों को अपना पक्ष रखने के लिए रविवार का दिन दिया गया है। सोमवार को फाइनल वोटर लिस्ट का एलान किया जाएगा।