{"_id":"61229b278ebc3e7a1d779c3e","slug":"thieves-were-furious-with-cash-and-mobile-in-four-minutes-from-the-shop-50-meters-away-from-the-police-booth-hisar-news-hsr6096081154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बूथ से 50 मीटर दूर दुकान से चार मिनट में नकदी-मोबाइल लेकर चोर हुए फुर्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस बूथ से 50 मीटर दूर दुकान से चार मिनट में नकदी-मोबाइल लेकर चोर हुए फुर्र
विज्ञापन
मोबाइल की दुकानर का तोड़ा गया शटर।
- फोटो : Hisar
हिसार। शहर की गणेश मार्केट स्थित मोबाइल शॉप से शनिवार देर रात चोर 20 हजार रुपये, मोबाइल और अन्य सामान ले गए। खास बात यह है कि दुकान से करीब 50 मीटर दूरी पर पुलिस बूथ है और दुकान भी मेन रोड पर है। स्विफ्ट गाड़ी में आए पांच बदमाशों ने सिर्फ चार मिनट में वारदात की और फरार हो गए। सूचना मिलने पर रविवार पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी तथ्य जुटा जांच शुरू की।
बता दें कि बीते कुछ दिनों में शहर में 8 से 10 चोरी की वारदात हो चुकी हैं और पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। सभी चोरी की घटनाएं रात 1 से अलसुबह 4 बजे के बीच हुई हैं। घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सभी घटनाओं में चार से पांच लोग मिले हैं, जो अपने हाथ में रॉड व अन्य हथियार लिए होते हैं।
रेहड़ी वाले ने दी सूचना
दुकान संचालक मोहित मेहता ने बताया कि उनका भाई हिमांशु दुकान का काम संभालता है। वह रोजाना की तरह शनिवार रात 9 बजे के बाद दुकान बंद घर गए थे। रविवार सुबह 7 बजे उनके पास एक रेहड़ी लगाने वाले का फोन आया और कहा कि आपकी दुकान का शटर खुला है। जब वह दुकान पर पहुंचा तो एप्पल का फोन, 25 हजार की नकदी, मोबाइल का अन्य सामान गायब था। मोहित ने बताया कि रविवार को मार्केट की दुकानें बंद रहती हैं।
विज्ञापन
वारदात से पहले रेकी का अंदेशा
चोर आते ही सबसे पहले पड़ोसी की दुकान पर लगे कैमरे का मुंह दूसरी ओर घुमाते हैं ताकि वह कैमरे में दिखाई न दें। इसके बाद दुकान में चोरी करते हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोर रेकी कर आए थे। शटर पर सेंटर लॉक नहीं थे। सिर्फ ताले एवं पत्ती वाला लॉक लगा था, जिसे चोरों ने आसानी से तोड़ दिया। दुकान के पास कोई चौकीदार भी तैनात नहीं था।
पुलिस न सीसीटीवी कैमरों का डर
अब चोरों को न पुलिस का खौफ रहा है और न ही सीसीटीवी कैमरों का। बेखौफ अपराधी बिना किसी भय के कैमरे के सामने चंद मिनटों में वारदात कर फरार हो जाते हैं। दो दिन पहले भिवानी रोहिल्ला में एटीएम को गैस कटर से काटकर 4 लाख रुपये लूट लिए गए। इसके अलावा 7 अगस्त को दिल्ली रोड पर कारोबारी के घर से 20 लाख रुपये की चोरी, 17 अगस्त को सेक्टर 13 स्थित आश्रम से 35 लाख रुपये की चोरी हो चुकी है।