{"_id":"646a618c35456bfc2d004f26","slug":"thieves-entered-the-city-council-office-broke-the-glasses-of-7-rooms-blood-was-also-found-scattered-hisar-news-c-21-hsr1005-139382-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नगर परिषद कार्यालय में घुसे चोर, 7 कमरों के शीशे तोड़, खून भी बिखरा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नगर परिषद कार्यालय में घुसे चोर, 7 कमरों के शीशे तोड़, खून भी बिखरा मिला
विज्ञापन
हांसी। नगर परिषद कार्यालय में देर रात को घुसे चोरों ने सभी कार्यालय के शीशे तोड़े और सभी कमरों को खंगाला। करीब 7 कमरों के गेटों के शीशे तोड़े गए। यहां रखी अलमारियों को भी तोड़ा गया। कार्यालय से क्या-क्या सामान चोरी हुआ अभी इसकी पर्याप्त जानकारी नहीं एकत्रित हो सकी है। न ही पुलिस को शिकायत दी गई है। छुट्टी के बाद कार्यालय खुलने पर ही पुलिस को शिकायत दी जाएगी। चोरी के दौरान चोर को चोट भी लगी। परिषद कार्यालय में कई जगहों पर खून के धब्बे भी देखने को मिले हैं। वही प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच की तरफ से सभी कार्यालय सुरक्षित मिले।
हालांकी प्रथम दृष्टता में परिषद कर्मचारियों का कहना है कि यहां रखा समान सुरक्षित मिला है। सभी ब्रांच के अधिकारी व कर्मचारी के आने के बाद ही पता चलेगा कि क्या सामान चोरी हुआ है। परिषद कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जाएगा।
बता दें कि नगर परिषद कार्यालय में जमीन, बिल्डिंग से संबंधित व अन्य कई तरह का भी रिकॉर्ड भी रखा होता है, लेकिन इसके बावजूद यहां पर चौकीदार नहीं है। नगर परिषद में चोरी का पता सुबह लगा। जब पास में रह रहे कर्मचारियों ने देखा कि गेट टूटे हुए हैं। सूचना मिलने पर यहां पर पुलिस ने निरीक्षण किया और छानबीन की। इस दौरान नगर परिषद के चेयरमैन प्रवीण एलावादी भी यहां पर पहुंचे। जब वहां पर छानबीन की गई तो सभी कार्यालय में रखे कंप्यूटर व अन्य सामान सुरक्षित मिले। सफाई ब्रांच में रखी अलमारी को तोड़कर खंगाला गया। चोरों ने ऐतिहासिक किले पर बने कमरे का ताला तोड़कर वहां भी चोरी करने प्रयास किया।
विज्ञापन
वर्जन:
नगर परिषद में हुई चोरी के मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी
- धोलू राम, इंचार्ज, किला बाजार पुलिस चौकी हांसी।