फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thieves broke in through the window and took 12 tolas of gold and cash from the house.

Hisar News: खिड़की उखाड़ घर में घुसे चोर, 12 तोले सोना व नकदी ले गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke in through the window and took 12 tolas of gold and cash from the house.
हिसार। गांव लाडवा में रविवार रात चोर कमरे की खिड़की उखाड़कर घर में घुस गए। इसके बाद अलमारी में रखे 12 तोले सोने के गहने और 85 हजार रुपये ले गए। परिवार को वारदात का पता सुबह चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लाडवा गांव के बिजेंद्र ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे वे सोने के लिए चले गए। पत्नी तड़के करीब साढ़े तीन बजे उठी तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। इसके बाद उसने दूसरे कमरे में सो रहे बिजेंद्र को फोन किया और दरवाजा खुलवाया। चोरी का शक होने पर उन्होंने जांच की तो कमरे की खिड़की उखड़ी मिली। अलमारी से 12 तोले के सोने के गहने और 85 हजार रुपये गायब मिले। सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed