फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cash, jewellery and Revolver stolen from BJP leader Sonali Phogat house in Hisar

बिग बॉस प्रतिभागी व भाजपा नेता सोनाली फोगाट के घर चोरी, रिवॉल्वर, नकदी और आभूषण चोरों ने उड़ाए

Tue, 16 Feb 2021 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Cash, jewellery and Revolver stolen from BJP leader Sonali Phogat house in Hisar
सोनाली फोगाट। - फोटो : अमर उजाला

हिसार में आए दिन चोरी की वारदात हो रही हैं। जिला पुलिस चोरी की वारदात पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है लेकिन इस बीच जब भाजपा नेता सोनाली फोगाट के घर चोरी हुई तो मौके पर एसपी बलवान सिंह राणा, डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान मिलगेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखजीत भी मौके पर मौजूद रहे। एसपी बलवान सिंह राणा सोमवार दोपहर करीब एक बजे सोनाली फोगाट के घर पहुंचे और जांच शुरू की।

विज्ञापन


ये सामान हुआ चोरी
पुलिस को दी शिकायत में भाजपा नेता संत नगर निवासी सोनाली फोगाट ने बताया कि नौ फरवरी को वह किसी काम से चंडीगढ़ गई थीं। वहां से 15 फरवरी को लौटीं तो मकान के ताले टूटे मिले। सामान चेक किया तो मकान से एक रिवॉल्वर, आठ कारतूस, 10 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी हो चुका था। वारदात के समय चोर डीवीआर भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन



सीसीटीवी के आधार पर होगी कार्रवाई
मामले में मिलगेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखजीत ने बताया कि सोनाली फोगाट के घर से चोर डीवीआर अपने साथ ले गए हैं। एरिया के कई सीसीटीवी को चेक किया गया है। वहीं संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।


सुर्खियों में रहीं सोनाली फोगाट
भाजपा नेता सोनाली फोगाट अकसर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिन पहले वह टीवी सीरियल बिग बॉस में प्रतिभागी भी रहीं। वहीं मार्केट कमेटी सचिव सुलतान सिंह की पिटाई और भाजपा के पूर्व काजला मंडलाध्यक्ष सुभाष शर्मा व अन्य कार्यकर्ता अमित बिसला से कुछ माह पूर्व मारपीट मामले में भी सोनाली फोगाट काफी चर्चा में रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed