{"_id":"67cc96ad72a671cd94008e1c","slug":"there-will-be-relief-from-jam-after-9-years-traffic-lights-are-being-installed-again-at-tosham-chungi-hisar-news-c-21-hsr1020-581095-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जाम से मिलेगा छुटकारा, 9 वर्ष बाद तोशाम चुंगी पर फिर लगाई जा रही ट्रैफिक लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जाम से मिलेगा छुटकारा, 9 वर्ष बाद तोशाम चुंगी पर फिर लगाई जा रही ट्रैफिक लाइट
Sun, 09 Mar 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
तोशाम चुंगी पर ट्रैफिक लाइट लगाता कंपनी का कर्मचारी।
हांसी। तोशाम चुंगी पर नई ट्रैफिक लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। करीब नौ वर्षों के बाद यहां पर फिर से ट्रैफिक लाइट लगाई जा रही है। एक सप्ताह में ट्रैफिक लाइट को लगाया जाएगा। बस स्टैंड के पास तोशाम चुंगी पर ट्रैफिक लाइट लगने से यहां लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।
ट्रैफिक लाइट लगाने का काम 5.14 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। लाइट लगाने वाली कंपनी को तीन वर्ष तक इसकी देखभाल भी करनी होगी। इसमें कंपनी को यहां ट्रैफिक लाइट के पोल, लाइट, तार व अन्य सभी उपकरण लगाने हैं। नगर परिषद ने मार्च 2024 में इसका टेंडर लगाया था। इसके बाद जुलाई में भी टेंडर लगाया गया था। लेकिन विभागीय कारणों के चलते टेंडर किसी भी फर्म को अलॉट नहीं हुआ था। तीसरी बार अक्तूबर में चुनाव आचार संहिता हटते ही टेंडर लगाया गया था। जिसमें यह टेंडर सिरे चढ़ गया था। जिसके बाद अब यहां पर ट्रैफिक लाइट लगाने का काम किया जा रहा है। लाइट शुरू होने के बाद इसे यातायात पुलिस को हैंडओवर करने की भी योजना है।
पहले हुआ था घोटाला
बस स्टैंड के पास यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कई वर्ष पहले तोशाम चुंगी पर ट्रैफिक लाइट सिस्टम लागू किया था। कुछ दिन तक तो यह सिस्टम सुचारू रूप से चला। लेकिन इसके बाद यह बंद हो गया था। इसमें आए दिन तकनीकी खराबी होती थी। इसको लेकर तत्कालीन पार्षद गोबिंद सिंगला ने एतराज जताया था। मामला कोर्ट में गया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नगर परिषद के ईओ, एमई, सचिव, दो जेई, लाइट इंस्पेक्टर, एसओ, लेखाकार, ठेकेदार सहित 13 के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच में साफ हुआ था कि ट्रैफिक लाइट लगाने में भ्रष्टाचार हुआ था।
विज्ञापन
यह होगा फायदा
ट्रैफिक लाइट लगने के बाद चुंगी पर आवागमन आसान हो जाएगा। बस स्टैंड के पास तोशाम चुंगी हांसी शहर का मुख्य चौक है। इस चौक के पास ही नई ऑटो मार्केट है। इसी रोड से होकर तोशाम, खानक व जमालपुर और हाजमपुर की ओर जाने वाले वाहन गुजरते हैं। वहीं तोशाम चुंगी से गैस एजेंसी रोड पर अस्पताल व बैंक हैं। इस वजह से तोशाम चुंगी पर वाहनों का ज्यादा आवागमन होता है। अक्सर यहां पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रहती है। चुंगी के बीच में कोई बूथ नहीं है। ऐसे में यहां यातायात पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने व वाहनों को रोकने में काफी परेशानी होती है। खासकर गर्मी के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है।
ट्रैफिक लाइट लगाने का काम जारी है। जल्द ही यह कार्य पूरा हो जाएगा और ट्रैफिक लाइट चालू करवा दी जाएगी।- जयवीर डूडी, एक्सईएन, नगर परिषद