{"_id":"6748ccc683e1d5c7f6031559","slug":"there-will-be-no-relief-from-broken-roads-yet-hisar-news-c-21-hsr1005-514224-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेक्टर 14 पार्ट टू व 33 के निवासियों को टूटी सड़कों से अभी नहीं मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेक्टर 14 पार्ट टू व 33 के निवासियों को टूटी सड़कों से अभी नहीं मिलेगी राहत
Fri, 29 Nov 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
हिसार के सेक्टर 14 पार्ट टू में टूटी पड़ी सड़क।
हिसार। सेक्टर 14 पार्ट टू व 33 के निवासियों को अभी टूटी सड़कों से राहत नहीं मिलेगी। ग्रैप 4 व कम तापमान सड़कों के निर्माण अड़चन बन गया है। अधिकारियों की मानें तो अब नए साल में इन सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
बता दें कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों ने सेक्टर 14 पार्ट टू व 33 की सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर लगाया था। इनसे एक टेंडर अलॉट कर दिया गया तो दूसरा टेंडर भी ओपन कर दिया गया था। जल्द ही दोनों टेंडर के तहत सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाना था। मगर इसी बीच बढ़ते प्रदूषण के कारण ग्रैप 4 लागू कर दिया गया। इसके लागू होने से खनन पर रोक लग गई।
अधिकारियों की मानें तो खनन बंद होने से ठेकेदार को सड़क निर्माण सामग्री मिलने में दिक्कत आएगी। साथ ही अब तापमान भी कम है। इस मौसम में तारकोल की सड़क नहीं बनाई जाती।
विज्ञापन
-- -- --
सेक्टर 14 पार्ट टू में 7 साल बाद बननी थीं सड़कें
एचएसवीपी की तरफ से सेक्टर 14 पार्ट टू में 7 साल बाद सड़कों का निर्माण किया जाना था। वर्ष 2014 में सेक्टर 14 पार्ट टू के प्लॉट आवंटित किए गए थे और वर्ष 2017 में इन प्लॉट पर कब्जा दिया गया था। प्लॉट पर कब्जा देने से पहले ही एचएसवीपी ने सेक्टर में सड़कें बनाई थीं। मगर इसके बाद एचएसवीपी ने सेक्टर की सड़कों की सुध नहीं ली। सेक्टरवासी लंबे समय से सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 70 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है।
-- -- -- --
सेक्टर 33 में भी बची हुई सड़कों का होना था निर्माण
वहीं सेक्टर 33 में बची हुई सड़कों का निर्माण करवाया जाना था। अधिकारियों के मुताबिक पुरानी अप्रूवल में कुछ राशि बच गई थी। इसी राशि से कुछ और सड़कों का टेंडर तैयार लगाया था। इन सड़कों के बनने से सेक्टर की ज्यादातर सड़कें कवर हो जाएंगी। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 40 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है।
-- -- -
सेक्टर 14 पार्ट टू व 33 की सड़कों की कारपेटिंग का कार्य करवाया जाना था। मगर ग्रैप 4 के लागू व तापमान कम होने के कारण अभी सड़कों का निर्माण नहीं हो सकेगा। अब फरवरी तक तापमान सड़क निर्माण के अनुकूल होगा। तब तक ग्रैप 4 की पाबंदियां भी हट जाएंगी और खनन कार्य शुरू हो जाएगा।
- पवन वर्मा, एक्सईएन, एचएसवीपी।
-- -- --
सेक्टर की सड़कों का बुरा हाल है। अगर टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाती तो अधिकारियों के सामने यह परेशानी नहीं आती।
- प्रवीण सिंघल, संरक्षक, आरडब्ल्यूए, सेक्टर 14 पार्ट टू।