फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There will be a fleet of 50 city buses, and a separate bus terminal will be built at a cost of eight crore.

Hisar News: 50 बसों का होगा सिटी बस का बेड़ा, आठ करोड़ की लागत से बनेगा अलग बस अड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
There will be a fleet of 50 city buses, and a separate bus terminal will be built at a cost of eight crore.
हिसार। शहर में संचालित इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा को बड़ा विस्तार मिलने जा रहा है। ई-सिटी बसों की संख्या बढ़ाकर 50 की जाएंगी और इनके लिए अलग से सिटी बस अड्डा बनाया जाएगा। करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बस अड्डे के लिए बस स्टैंड के पिछले हिस्से की जमीन चिहि्नत की गई है, जहां चार्जिंग स्टेशन भी विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह निर्णय मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई परचेज कमेटी की बैठक में लिया गया। सिटी बसों का संचालन हिसार महानगर विकास प्राधिकरण के माध्यम से किया जाएगा। फिलहाल शहर में केवल पांच सिटी बसें संचालित हो रही हैं, जो बढ़ती आबादी और यात्री दबाव को देखते हुए अपर्याप्त हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने रूट सर्वे कर 50 बसों का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था।
विज्ञापन

बसों की संख्या बढ़ने के बाद प्रत्येक रूट पर 5 से 7 मिनट के अंतराल में बस सेवा उपलब्ध हो सकेगी। सभी सिटी बसें इलेक्ट्रिक होंगी, जिनके संचालन के लिए लगभग दो एकड़ भूमि पर चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। नए चार्जिंग स्टेशन के लिए अतिरिक्त विद्युत लोड के अनुसार बिजली कनेक्शन भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से चल रही हैं केवल 5 बसें : वर्तमान में दो रूटों पर सिटी बस सेवा संचालित हैं। एक रूट हिसार बस अड्डे से आजाद-गंगवा तक, जबकि दूसरा रूट हिसार बस अड्डे से जिंदल अस्पताल, आधार अस्पताल का है। केवल 5 बस होने के चलते इन रूट पर 20 से 25 मिनट की बस सर्विस है। सिटी बस सेवा में 10, 15, 20, 25, 30 रुपये किराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed