फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There was a scuffle with the policeman who came to resolve the dispute between two women.

Fatehabad News: दो महिलाओं का झगड़ा सुलझाने आए पुलिसकर्मी के साथ की धक्का मुक्की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
There was a scuffle with the policeman who came to resolve the dispute between two women.
रतिया। शहर के नए बस स्टैंड के पीछे गली में बने एक कैफे के बाहर दो महिलाओं के आपसी झगड़े को सुलझाने पहुंचे एक पुलिस कर्मचारी के साथ ही उक्त महिलाओं ने धक्का मुक्की की। वहीं मामला बढ़ता देखकर वहां आसपास के लोग और कैफे संचालक भी बाहर आ गए और दोनों महिलाओं को समझने लगे। इतनी देर में वहां मौजूद भीड़ की आपस में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इसमें कैफे संचालक को चोटें आईं। उसे बाद में नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वीरवार शाम को नए बस स्टैंड के साथ लगती गली में कैफे के बाहर दो महिलाएं आपस में झगड़ा कर रहीं थी। तभी वहां से शहर पुलिस का कर्मचारी कमल गुजर रहा था तो उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास करते हुए पूरे मामले के बारे में पूछा तो उक्त महिलाओं ने पुलिस कर्मचारी को ही धक्का दे दिया। इस पर पुलिस कर्मचारी महिलाओं की वीडियो बनाने लगा तो उक्त महिलाओं ने पुलिस कर्मचारी के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी और उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन


सूचना पाकर वहां पुलिस की एक गाड़ी भी आई। पुलिस को देखकर झगड़ा कर रही महिलाएं वहां से चली गईं। इसके बाद पुलिस की गाड़ी वहां से मौजूद लोगों से मामले की जानकारी लेने में जुट गई। पुलिस कर्मचारी कमल ने बताया कि महिलाओं के झगड़े में वहां पर उसके साथ धक्कामुक्की हुई थी। इसकी जानकारी उसने उच्च अधिकारियों को दे दी है। शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि उनके पास कोई शिकायत आई तो उसके आधार पर जांच कर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed