फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There was a 25 percent reduction in cases of misbehavior and molestation of women at the divisional level

Hisar News: मंडल स्तर पर महिलाओं से बदसलूकी और छेड़छाड़ मामलों में 25 प्रतिशत की कमी आई

Mon, 20 Nov 2023 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 20 Nov 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
There was a 25 percent reduction in cases of misbehavior and molestation of women at the divisional level
हिसार। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव ने सोमवार को अपने कार्यालय में मंडल में घटित हुए महिला विरूद्ध अपराधों और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की। मंडल के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस का प्रथम दायित्व है। अपराध घटित होने अथवा संभावना की सूचना मिलते ही पुलिस का समय पर पहुंचना और तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें। ये भी ध्यान रखे की महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानूनों का गलत इस्तेमाल न हो।
विज्ञापन


ये है आंकड़ा
मंडल स्तर पर 31 अक्तूबर तक छेड़छाड़ के 345 मुकदमे दर्ज हुए हैं जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 465 मुकदमे दर्ज हुए थे। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में इस साल करीब 25 प्रतिशत की कमी आई है। इसी प्रकार हिसार जिले में छेड़छाड़ के 2022 में अक्तूबर माह तक 218 जबकि 2023 में 138 केस दर्ज हुए हैं। हांसी पुलिस ने 2022 में 47 मुकदमे दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2023 की इसी अवधि में 45 मुकदमे दर्ज हुए है।
विज्ञापन

इसी प्रकार जिला जींद में वर्ष 2022 में 71 मुकदमे दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2023 की इसी अवधि में 55 मुकदमे दर्ज हुए हैं। जिला सिरसा में वर्ष 2022 में 66 मुकदमे दर्ज हुए थे व वर्ष 2023 की इसी अवधि में भी 66 मुकदमे दर्ज हुए हैं। जिला फतेहाबाद में वर्ष 2022 में 63 मुकदमे दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2023 की इसी अवधि में 41 मुकदमे दर्ज हुए हैं। वहीं दहेज प्रताड़ना के मंडल स्तर पर 31 अक्टूबर 2023 तक 758 मुकदमे दर्ज हुए हैं जबकि वर्ष 2022 में इसी अवधि के दौरान 826 मुकदमे दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म के मामलों में भी आई कमी
इसके अलावा दुष्कर्म के मंडल स्तर पर इस वर्ष 237 केस और पिछले साल 261 केस दर्ज हुए थे। दुष्कर्म के मामलों में 10 प्रतिशत की कमी आई है। हिसार पुलिस ने वर्ष 2022 में अक्तूबर माह तक उक्त धारा के तहत 113 मुकदमे दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2023 में अब तक 109 मुकदमे दर्ज हुए हैं। हांसी में वर्ष 2022 में 18 मुकदमे दर्ज हुए थे व वर्ष 2023 की इसी अवधि में भी 18 केस दर्ज हुए हैं। जिला जींद में वर्ष 2022 में 40 मुकदमे दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2023 की इसी अवधि में 34 केस दर्ज हुए हैं। जिला सिरसा में वर्ष 2022 में 53 मुकदमे दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2023 की इसी अवधि में 44 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसी तरह जिला फतेहाबाद में वर्ष 2022 में 37 मुकदमे दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2023 की इसी अवधि में 32 मुकदमे दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article