फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There is water left in the old water house only for today, there is a possibility of water coming into the canal today itself.

Hisar News: पुराने जलघर में केवल आज के लिए ही पानी बचा, आज ही नहर में पानी आने की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
There is water left in the old water house only for today, there is a possibility of water coming into the canal today itself.
हांसी। नहर में पानी न आने के कारण पुराने जलघर में केवल एक ही दिन का पानी शेष है। वहीं नहर में पानी वीरवार को आने की संभावना है। अगर नहर में वीरवार को पानी नहीं आया तो पुराने जलघर से जुडे क्षेत्रों में पेयजल संकट पैदा हो सकता है। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से सप्ताह में दो दिन राशनिंग भी जारी है।
विज्ञापन

पुराने जलघर में 24 दिन का पानी स्टोर होता है। वहीं पानी इस बार 32 दिन बाद आने की संभावना थी, लेकिन अब 37 दिन बाद पानी आने की संभावना है। नहर में पानी देरी से आने पर जनस्वास्थ्य विभाग ने बीते सप्ताह से ही सप्ताह में दो दिन राशनिंग शुरू कर दी थी। सप्ताह में मंगलवार व शुक्रवार को पेयजल सप्लाई बाधित थी। अब वीरवार को सप्लाई करने के लिए ही पानी बचा है। इसके बाद सप्लाई करने के लिए पानी नहीं है। वहीं नहर में भी वीरवार को ही पानी आने की संभावना है।
विज्ञापन

शहर में प्रतिदिन करीब 90 लाख लीटर पानी की खपत है। पुराने जलघर से जुडे क्षेत्र में जैसे सदर बाजार, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, भगत सिंह रोड, तिकोना पार्क, काठ मंडी, कॉलेज रोड, जवाहर नगर, हुडा सेक्टर, मॉडल टाउन, शांति निकेतन, मोची मोहल्ला, अमर मार्केट, न्यू सुभाष नगर, काली देवी चौक, कृष्णा कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, मुलतान कॉलोनी, यति नगर, लाल सड़क के कुछ हिस्से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहर में पानी देरी से आ रहा है। इसलिए पानी केवल एक दिन का बचा है। वीरवार को नहर में पानी आएगा। उसके बाद राशनिंग बंद की जाएगी।- विक्रम, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed