फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There is still a chance to apply to vote in the Lok Sabha elections

Hisar News: लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए अब भी आवेदन का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
There is still a chance to apply to vote in the Lok Sabha elections
हिसार। लोकसभा चुनाव से पहले वोट बनवाने का मौका है। आप निर्वाचन कार्यालय में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप आयोग की वेबसाइट पर जाकर भी मतदान कर सकेंगे। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर अधिकारियों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत उन्होंने कहा कि 7 ऐसे मतदान केंद्र होंगे, जहां केवल महिलाएं मतदान प्रक्रिया का संचालन करेंगी। इसी प्रकार से 7 केंद्रों पर दिव्यांगजन और 7 केंद्रों पर युवा मतदान प्रक्रिया का संचालन करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिले में लगभग 1305 बीएलओ हैं, बैठक करके इन्हें भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा जाएगा। मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता किसी भी चुनाव के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। उपायुक्त ने गत लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशतता की समीक्षा करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र-52 हिसार में सबसे कम मतदान हुआ था, जोकि एक चिंता का विषय है, संबंधित अधिकारी इसके पीछे के कारणों तक जाएं। उन्होंने चुनाव कैलेंडर के अनुरूप मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता अभियान के लिए स्थापित स्क्रीन पर शॉर्ट फिल्में चलाने, बस क्यू शेल्टर पर पोस्टर अभियान, नगर निगम के वाहनों पर ऑडियो संदेश चलाने, डीपीआर हरियाणा के स्ट्रक्चर के माध्यम से अभियान चलाने तथा नगर के विभिन्न संगठनों व समूहों की बैठकें करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed