फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There is no specialist doctor in the 100 bed civil hospital of Narnaund, 28 out of 42 posts are vacant.

Hisar News: नारनौंद के 100 बेड के नागरिक अस्पताल में नहीं स्पेशलिस्ट डॉक्टर, 42 में से 28 पद रिक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
There is no specialist doctor in the 100 bed civil hospital of Narnaund, 28 out of 42 posts are vacant.
नारनौंद का नागरिक अस्पताल। 
जय कुमार
विज्ञापन

नारनौंद। नारनौंद शहर में 100 बेड का नागरिक अस्पताल है, लेकिन एक भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं होने से मरीजों का बेहतर उपचार नहीं मिल रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों के 42 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से करीब 28 पद खाली पड़े हैं। नागरिक अस्पताल में ईएनटी, सर्जन, आंखों, बच्चों, महिला चिकित्सकों व अन्य स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की जरूरत है। चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को उपचार के लिए हिसार या जींद जाना पड़ रहा है। सर्जन नहीं होने के कारण सड़क हादसों में घायल व्यक्ति को रेफर करना पड़ता है।
नागरिक अस्पताल में कहने को तीन रेडियोग्राफर नियुक्त हैं, लेकिन आठ सालों से बंद पड़ी एक्सरे मशीन अब जर्जर हो चुकी है, ऐसे में मरीजों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाकर 5 लाख तक का मुफ्त इलाज देने की घोषणा करने वाली प्रदेश सरकार के पास डॉक्टर ही नहीं है तो इस आयुष्मान कार्ड का क्या लाभ मिलेगा। वहीं अस्पताल में दवाइयां पर्याप्त मात्रा में मिल रही हैं। संवाद
विज्ञापन

8 साल बाद मिले तीन रेडियोग्राफर, अब एक्सरे मशीन का इंतजार
नागरिक अस्पताल में करीब आठ साल रेडियोग्राफर का पद खाली रहा। अब नागरिक अस्पताल में तीन रेडियोग्राफरों की नियुक्त हो गई है लेकिन एक्सरे मशीन कंडम हो चुकी है। अब नई मशीन आने पर ही मरीजों को फायदा हो पाएगा। चिकित्सकों का कहना है कि तकनीकी सुविधा और चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद स्वीकृत पद भरे हुए खाली पद
डॉक्टर 42 14 28
रेडियोग्राफर 5 3 02
स्टाफ नर्स 38 31 07
नर्सिंग ऑफिसर 5 5 00
स्टोर कीपर 3 0 03
क्वालिटी मैनेजर 1 0 01
कंप्यूटर क्लर्क 4 2 02
सीनियर लैब टेक्नीशियन 1 0 01
लैब टेक्नीशियन 10 8 02
सीनियर मेडिकल ऑफीसर 3 0 03
डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट 2 0 02
सीनियर डेंटल सर्जन 1 0 01
डेंटल सर्जन 2 2 00
सीनियर फार्मासिस्ट 1 0 01
फार्मासिस्ट 8 4 04
क्लीनिक फिजियोलॉजिक 1 0 01
फिजियोथैरेपिस्ट 2 0 02
डेंटल असिस्टेंट का मशीन 2 0 02
ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट 5 3 02
ईसीजी टेक्निशियन 3 0 03
एडीए 1 0 01
प्लास्टर टेक्नीशियन 1 0 01
बायोमेडिकल इंजीनियर 1 0 01
कैशियर 1 0 01


नागरिक अस्पताल में स्टाफ की कमी है। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा हुआ है। कुछ समय पहले नागरिक अस्पताल में तीन रेडियोग्राफरों ने ज्वाइन कर लिया है। नई एक्सरे मशीन की डिमांड भेजी जा चुकी है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द मशीन मिल जाएगी। हमारे पास मरीजों के लिए दवाइयां उपलब्ध हैं। हमारा प्रयास होता है कि मरीज को दवाई अस्पताल से ही दें। - डॉ यशपाल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल नारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed