फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There is a possibility of drizzle in the northern districts of the state from December 21 to 23

Hisar News: प्रदेश के उत्तरी जिलों में 21 से 23 दिसंबर के दौरान बूंदाबांदी की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of drizzle in the northern districts of the state from December 21 to 23
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा। साथ ही हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 21 से 23 दिसंबर के दौरान उत्तरी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है। हवाओं के शांत रहने से इन क्षेत्रों में कोहरा की परत फिर से बनने लगी है। जिन इलाकों में कोहरा नहीं है, वहां रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं जिन इलाकों में कोहरा छा रहा है, वहां न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। पानीपत में अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन

------------------
आगे ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले तीन दिनों तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कोहरा और बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। वहीं उत्तरी जिलों में 21 से 23 दिसम्बर के दौरान छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर रात्रि तापमान और दिन के तापमान में गिरावट आएगी। इस विक्षोभ के आगे निकलते ही हवाओं की दिशा में बदलाव होगा, जिससे तापमान में काफी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
युवक घायल
सिरसा। कोहरे में शुक्रवार को गांव करीवाला में निजी स्कूल बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में गांव मम्मड़खेड़ा निवासी सुनील कुमार घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed