फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Theft was being done in the oil pipeline by installing two valves, the oil spread in the fields due to leakage

दो वाल्व लगाकर की जा रही थी तेल पाइप लाइन में चोरी, लीकेज से खेतों में फैला तेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Theft was being done in the oil pipeline by installing two valves, the oil spread in the fields due to leakage
खेतों में फैले तेल को पाइप से टैंकर में भरने का प्रयास करते हुए कर्मचारी। संवाद। - फोटो : Hisar
नारनौंद। गांव मोठ रांगड़ान के पास खेतों में से गुजर रही हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पाइपलाइन को काटकर शनिवार रात चोरों ने तेल चोरी का प्रयास किया। लाइन को काटने से खेतों में कई हजार लीटर तेल फैल गया। सुबह गश्त पर आए गार्ड ने तेल का रिसाव देखा तो इस बारे में कंपनी व पुलिस को सूचना दी। तेल को टैंकरों में डालकर ले जाया गया है। फायर ब्रिगेड को मौके पर तैनात किया गया है। नारनौंद एरिया में तेल की लाइन को काटकर इस तरह से दूसरी बार प्रयास किया गया है। इससे पहले भी 27 अगस्त 2018 को इसी क्षेत्र में तेल चोरी का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ से भठिंडा रिफाइनरी तक तेल पाइपलाइन बिछाई गई है। शनिवार देर रात को इस लाइन को नारनौंद के पास मोठ से बुडाना रोड के नजदीक सड़क से करीबन दस फीट दूर ही कपास के खेत में लाइन को खोदा। चोरों ने करीब 10 फिट गहरा गढ़ा खोदकर वेल्डिंग मशीन के जरिये पाइपलाइन में छेद करके उस पर दो वॉल्व लगाकर वेल्ड किया। किसी को पता ना चले इसके लिए गड्ढे की मिट्टी को भी वहां से साफ कर दिया गया है और गड्ढे को घास फूस डालकर वापिस ढक दिया था। लेकिन शनिवार देर रात वॉल्व में लीकेज हो जाने के कारण तेल लाइपलाइन से रिसकर आसपास के खेतों में फैल गया। दो अक्तूबर की रात करीब साढ़े 11 बजे नाइट पेट्रोलिंग पार्टी जिसमें सुपरवाइजर कुलदीप व गनमैन विजेंद्र वहां निगरानी के लिए पहुंचे तो उनको वहां पर तेल की गंध आई। कंपनी को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। मौके पर विभाग के आला अधिकारियों ने पहुंचकर वॉल्व को हटवाते हुए पाइपलाइन को दुरुस्त करवाया। पुलिस ने कंपनी के सुपरवाइजर पेटवाड़ निवासी राजपाल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

सिक्योरिटी सुपरवाइजर राजपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
उमेद सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed