फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Theft of Rs 17 lakh from the residence of an army soldier while on duty.

Hisar News: सेना के जवान डयूटी पर पीछे से उनके आवास पर 17 लाख रुपये की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 17 lakh from the residence of an army soldier while on duty.
हांसी। गांव ढाणा खुर्द में चोरों ने सेना के जवान दो भाइयों के घर पर चोरी की। चोर उनके आवास से करीब 30 तोले सोना व 250 ग्राम चांदी के आभूषण ले गए। जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही घर में रखे दो लाख रुपये की नकदी भी ले गए। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेना से सेवानिवृत्त हवलदार शिवकुमार ने बताया कि उनके दोनों बेटे सेना में हैं। एक बेटा श्रीनगर में व दूसरा बेटा गंगानगर में तैनात है। सोमवार को वह व उनकी पत्नी अपने घर के गेट पर ताला लगाकर गांव रामपुरा में अपने परिचित के आवास पर शोक प्रकट करने गए थे। करीब 1 बजे वापस आए। जब उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए थे। कमरे में रखे संदूक को चेक किया तो 4 चेन सोने की, 6 कड़े सोने के लेडिज, 1 कड़ा जैंटस, 3 जोड़ी कानों की झूमकी, 3 मंगलसूत्र सोने के, 11 अंगूठी सोने की व 2 लाख रुपये कैश नहीं मिले। जब उन्होंने घर के ऊपर वाले कमरे में जाकर देखा तो अलमारी में रखे 6 जोड़ी पाजेब चांदी, 1 तागड़ी गुच्छा, बच्चों के कड़े 2 सोने के, 2 चांदी के गायब मिले। करीब 30 तोले सोना व चांदी करीब 250 ग्राम अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आपातकाल के लिए रखा था पैसा
सेवानिवृत्त हवलदार शिवकुमार ने बताया कि दो लाख रुपये आवास पर इसलिए रखे थे कि कभी आपातकाल में पैसा चाहिए हो तो परेशानी न हो। वहीं सोने के आभूषण उनकी पत्नी व बहुओं के थे। चोरी होने के बाद से शिवकुमार की आंखें नम थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो व उनकी मेहनत की कमाई को बरामद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed