{"_id":"67f18a6aa4b86f48d606b52c","slug":"theft-of-market-fees-caught-at-the-establishments-of-four-commission-agents-hisar-news-c-21-hsr1034-599680-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चार आढ़तियों के प्रतिष्ठानों पर पकड़ी मार्केट फीस की चोरी, 4,300 रुपये का लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चार आढ़तियों के प्रतिष्ठानों पर पकड़ी मार्केट फीस की चोरी, 4,300 रुपये का लगाया जुर्माना
Sun, 06 Apr 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। अनाज मंडी में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों ने निरीक्षण कर सरसों की खरीद में की जा रही मार्केट फीस की चोरी पकड़ी। इस दौरान चार आढ़तियों पर 4,300 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। साथ ही मार्केट फीस भी जमा करवाई।
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के रोहतक के जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी (डीएमईओ) धर्मराज डांगी के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनाज मंडी में आढ़तियों के प्रतिष्ठानों पर स्टॉक रजिस्टर जांचा। निरीक्षण के दौरान चार आढ़तियों के प्रतिष्ठानों पर मार्केट फीस की चोरी पकड़ी। यहां पर 235 क्विंटल सरसों की आवक को मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं करवाया गया था।
इस पर आढ़तियों से 13,463 रुपये की मार्केट फीस जमा करवाई। साथ ही चारों आढ़तियों पर 4,300 रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना भी मौके पर ही भरवाया गया। उन्होंने आढ़तियों को कहा कि कोई भी फसल मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड में दर्ज करवाए बिना न खरीदें। यह जांच आगे भी जारी रहेगी।